जैन महिला मंच द्वारा रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर। ’जैन महिला मंच ने एक निजी होटल में विभिन्न प्रकार के उत्सवों पर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 100 से अधिक सदस्याओं ने भाग लिया। अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम तीन थीम राधा कृष्ण, सावन, आजादी के तीन रंग पर आयोजित किया गया। समारोह की विशिष्ठ अतिथि दीप्ति तलेसरा थी। सभी प्रतिभागियों ने रंगारंग नृत्य, गीत एवं विविध प्रकार की प्रस्तुतियां दी। दीप्ति तलेसरा की ओर से सभी सदस्याओं को उपहार प्रदान किये गये। अध्यक्ष वंदना बाबेल ने मंच की ओर दिप्ती तलेसरा का स्वागत किया। बेस्ट थीम, सावन, राधे कृष्णा, स्वतंत्रता दिवस थीम…
