राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला में गूंजा संदेश – “Lets Print it Green”

बड़गांव महाविद्यालय में वृक्षारोपण और रैली के साथ विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उदयपुर, 20 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर संध्या पटनायक ने छात्रों को जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रहे खतरों पर विस्तार से जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारियों एवं प्रतिबद्धताओं को स्पष्ट किया।

कार्यशाला के दौरान एक जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजना गौतम ने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और इसके प्रति सजग रहकर ही हम प्रकृति को बचा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन-भर पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!