‘कृष्ण की विरहणी मीरा’ थीम पर आज से सजेगा मीरा महोत्सव
-70वें दो दिवसीय महोत्सव में बहेगी भक्ति और संस्कृति की सरिता उदयपुर, 5 अक्टूबर। शहर में कला, भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम लेकर बहुप्रतीक्षित 70वां मीरा महोत्सव सोमवार 6 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर मीरा प्रकाश वर्मा फाउंडेशन के सदस्य तथा प्रतिभागियों ने रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संयोजक लव वर्मा ने बताया कि आयोजन मीरा कला मंदिर, सेक्टर-11 स्थित प्रकाश वर्मा ऑडिटोरियम में होगा। इस वर्ष महोत्सव की थीम “कृष्ण की विरहणी मीरा” रखी गई है, जो मीरा की भक्ति, विरह और आध्यात्मिक समर्पण की भावना…
