सूरों की मंडली संस्था की कोर कमेटी मेंबर ने समझी इंडियन म्यूजिक एक्सपीरियंस म्यूजियम की कार्यप्रणाली, उदयपुर के प्रस्तावित संगीत संग्रहालय को मिलेगा व्यापक दृष्टिकोण : मुकेश माधवानी
उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित सुरों की मंडली संस्था की कोर कमेटी मेंबर हेमा जोशी ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित इंडियन म्यूजिक एक्सपीरियंस म्यूजियम का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली, संरचना और प्रस्तुतीकरण शैली का गहन अध्ययन किया। कोर कमेटी मेंबर हेमा जोशी ने बताया कि यह दौरा किसी विशेष परियोजना के तहत नहीं, बल्कि संगीत संग्रहालयों की कार्यप्रणाली को समझने और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से किया गया, जिससे उदयपुर में पहले से प्रस्तावित संगीत संग्रहालय को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक रूप देने की दिशा में उपयोगी अनुभव प्राप्त हो सके। क्यों प्रसिद्ध है बेंगलुरु का म्यूजिक एक्सपीरियंस म्यूजियम-सुरों…
