जनकल्याण एवं सुविधा शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन
1234 लोगों ने लिया शिविर का लाभ उदयपुर.ओसवाल सभा के निर्देशन में ओसवाल युवक परिषद द्वारा आयोजित जन सुविधा शिविर का आयोजन तुलसी निकेतन प्रांगण हिरण मंगरी सेक्टर 4 में हुआ। परिषद द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष में सकल जैन समाज के लिए आयोजित इस जन कल्याण शिविर में लगभग 1234 से ज्यादा लोगों ने में लाभ लिया । ओसवाल युवक परिषद के महामंत्री भूपेश खमेसरा ने बताया कि आवश्यकता अनुसार स्वयं एवं पूरे परिवार के अल्पसंख्यक कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट , आयुष्मान मेडिकल पॉलिसी , जन आधार कार्ड,70वर्ष से अधिक लोगों के लिए -आयुष्मान कार्ड ,…
