स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के लिए लेकसिटी के दस जिम्नास्टों का चयन
उदयपुर, 30 मार्च। ओपन स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिाप में भाग लेने हेतु जिला जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में सीनियर एवं जूनियर चयन ट्रायल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें दस खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि ओपन स्टेट जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप का आयोजन 11 से 14 अप्रेल को जोधपुर में आयोजित हो रही है इसके लिए बीएन जिम्नास्टिक हॉल में डिस्ट्रिक्ट टीम का चयन ट्रायल हुआ। सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी ने बताया कि सीनियर वर्ग में गौरव सिंह चौहान, रतन सिंह राजपूत, हितार्थ शर्मा, कृष्ण मीणा, अभयराम मीणा, राजू गमार, लविना कंवर गहलोत वहीं…
