घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु परिवारों को बिलिया में लाॅटरी से होगा आवासों का आवंटन
उदयपुर विकास प्राधिकरण की साधारण बैठक उदयपुर, 24 जुलाई। उदयपुर विकास प्राधिकरण की साधारण बैठक शुक्रवार को युडीए अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता तथा आयुक्त अभिषेक खन्ना की उपस्थिति में हुई। युडीए सचिव राजपालसिंह ने बताया कि बैठक में राज-उन्नति की चतुर्थ बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना के क्रम में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु जातियों के आवासहीन व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष सुश्री केवलरमानी ने प्राधिकरण के परिधि क्षेत्रों में निवासरत घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु परिवारों के सर्वेक्षण प्रतिवेदन का अवलोकन किया । राज्य सरकार की मंशा…
