उदयपुर. शिकारबाड़ी ग्राउंड में ओसवाल सभा के निर्देशन में ओसवाल युवक परिषद द्वारा आयोजित ओसवाल प्रीमियर लीग के क्रिकेट कार्निवाल महोत्सव में तीसरे दिन भी खिलाड़ियों और दर्शकों में भरपूर उत्साह देखा गया । शाम के समय कई उद्यमी, व्यवसायी, समाजजन बड़ी संख्या में परिवार सहित ग्राउंड में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
ओसवाल सभा के प्रधान प्रकाश कोठारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्निवल में महामंत्री भूपेश खमेसरा ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन ओसवाल सभा की प्रबंध मंडल एवं कार्य समिति की पूरी टीम सहित कई गणमान्य लोगों ने पधार कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आने वाले 2 दिन शनिवार और रविवार को कई अतिथि विशेष और आने संभावित है जिसमें विशेष रूप से सांसद चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी शामिल होंगे।
युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल जारोली ने प्रबंध मंडल के साथ मिलकर सभा के मंचासीन प्रधान प्रकाश कोठारी, सचिव डॉक्टर प्रमिला जैन, महिला विंग की चेयरपर्सन गरिमा धींग, नरेंद्र वया, रमेश वया, कमल कोठारी, प्रकाश वया, जितेश कच्छारा, कल्याण जारौली, प्रफुल्ल जारौली, एवं प्रायोजक अर्थ प्रदाताओं का मंच पर सम्मान किया।
ओसवाल सभा की सचिव डॉक्टर प्रमिला जैन ने अपने उद्बोधन से ओसवाल सभा की ओर से सभी खिलाड़ियों का मनोबल मजबूत करते हुए उनके प्रति खूब मंगल कामना प्रेषित की, और ओसवाल युवक परिषद द्वारा आयोजित इस भव्य एवं ऐतिहासिक सफलतम प्रीमियर लीग के लिए ऊर्जावान अध्यक्ष अनिल जारोली एवं कर्मठ महामंत्री भूपेश खमेशरा एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई प्रेषित की।
ओसवाल सभा के उपाध्यक्ष अभिषेक पोखरना ने परिषद के अध्यक्ष जारौली एवं महामंत्री खमेसरा के नेतृत्व में संपूर्ण टीम के द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट कार्निवल के लिए ग्राउंड की सुसज्जा एवं बेहतरीन व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए सभी के प्रति मंगल कामना प्रेषित की।
ओसवाल क्रिकेट कार्निवल में आज रोमांचक मुकाबले खेले गए। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। मैचों के परिणाम निम्नलिखित रहे:सनाया लेपर्ड टीम ने ए क्यूब स्टोन टीम को हराकर जीत हासिल की, जिसमें ट्वारित जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दस्तक किंग्स ने ग्लोबल पैंथर को पराजित किया, इस मुकाबले में मुकेश जैन मैन ऑफ द मैच रहे।शुभ सिरामिक ने द लवित मल्हार को हराया, जबकि क्रितिक मिंडा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।सीक्रेट सुपर किंग्स ने कुन्थवास स्क्वाड को शिकस्त दी और प्रियांश जैन मैन ऑफ द मैच चुने गए।बंबोरा जैन मित्र मंडल ने महावीर 11 को हराया, जिसमें हर्ष जारोली मैन ऑफ द मैच रहे।गोलचा स्ट्राइकर ने श्री नाकोड़ा कैपिटल को पराजित किया, प्रीयेश जैन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।एक्स्ट्रा इनिंग्स ने यूनिक 11 को हराया और रितिका जैन मैन ऑफ द मैच बनीं।पेसमेकर ने लेकसिटी क्वींस को मात दी, इस मैच में मोक्षिका जैन को मैन ऑफ द मैच का सम्मान मिला।कार्निवल में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
