– महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र की एक अनूठी पहल
उदयपुर, 22 मई। भावना की शुद्धता आपके कार्य को आसमान तक पहुंचाने का सामर्थ्य रखती है। गली नुक्कड़ों से शुरू हुई हमारी ये पहल आज एक विस्तृत रूप ले चुकी है। उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि बीबा जैसे बड़े ब्रांड ने हमारी इस भावना को समझा। हमारा किया हुआ वस्त्र दान सही गंतव्य तक पहुँचे ,इसका आश्वासन हमे उनसे मिला। आज हमारे उदयपुर केंद्र के परिवार की टीम ने अशोकनगर स्थित बीबा शोरूम पर पहुंचकर इस सुंदर योजना को साकार रूप दिया
इस मौके पर उदयपुर केंद्र के अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने प्रतीकात्मक रूप से एक ड्रेस बीबा शोरूम पर वस्त्र दान किया तथा बीबा के मैनेजर ने हमारा वस्त्र के आधार पर 500 का गिफ्ट वाउचर भी प्रदान किया। सुराणा ने बताया कि देश के प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड बीबा और महावीर इन्टरनेशनल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर पर “खुशियों का बाज़ार” अभियान प्रारम्भ करने की घोषणा की है। इस अभियान का उद्देश्य अनुपयोगी परन्तु उपयोग योग्य वस्त्रों को सम्मानपूर्वक जरूरतमंदों तक पहुँचाकर उन्हें खुशी, आत्मसम्मान एवं गर्माहट प्रदान करना है।
अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि वस्त्रों का वितरण जरुरतमंद महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों, प्रवासी श्रमिकों एवं आपदा प्रभावित परिवारों के बीच महावीर इंटरनेशनल के केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर बीबा के प्रवक्ता ने कहा “फैशन केवल पहनावा नहीं, जिम्मेदारी भी है। ‘खुशियों का बाज़ार’ के माध्यम से हम अपने ग्राहकों को फैशन विद कम्पेशन का हिस्सा बना रहे हैं।” स्टोर प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि गिफ्ट वाउचर का प्रयोग पहली खरीद के दौरान भी किया जा सकता है। यदि आप वस्त्र दान करते हैं, तो आप नयी खरीद के दौरान ही रुपए 500/- का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
अध्यक्ष वीर रविंद्र सुराणा ने बताया कि “एक अलमारी में रखा अतिरिक्त वस्त्र किसी दूसरे परिवार के लिए आत्मविश्वास बन सकता है। यह अभियान ‘विश्वसनीयता के साथ संवेदना’ का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक परिवारों तक खुशियाँ पहुँचाना है।” उन्होंने बताया कि हमारी यही कोशिश है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक महावीर इंटरनेशनल अपनी पहुंच बनाकर उन्हें अच्छे एवं ब्रांडेड वस्त्र पहुंचाएं उसी अनुसार यह कार्य योजना प्रारंभ की गई है
सुराना ने नागरिकों से अपील 20 मई 2026 से 31 मई तक अपने निकटतम बीबा स्टोर पर जाकर उपयोग योग्य एवं साफ-सुथरे वस्त्र दान करें तथा इस सेवा अभियान का हिस्सा बनें।
इस अवसर पर केन्द्र अध्यक्ष वीर रवीन्द्र सुराणा, सचिव वीर सुरेश चंद्र बड़ीवाल और जोन सचिव वीर राज कुमार नलवाया उपस्थित हुए और बीसा और महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त बैनर का विमोचन किया गया। हमारे केन्द्र की ओर से बीसा स्टोर के प्रबन्धक एवं कार्मिक को 2 जूट बैग भी भेंट किए गए और उन्हें प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं करने और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में योगदान देने का अनुरोध किया गया।
महावीर इंटरनेशनल और बीबा का राष्ट्रीय अभियान “खुशियों का बाजार” लॉन्च
