कुलगुरू के दौरे एवं ‘सृजन-2026’ ने कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में भरा नव ऊर्जा का संचार

प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती आज की महत्वी आवश्यकता: सांसद अग्रवाल

उदयपु  कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में दिनांक 20.05.2026 को डॉ. प्रताप सिंह, माननीय कुलगुरू महोदय, मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर की अध्यक्षता में वार्षिक समारोह “सृजन-2026” का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।  मुख्य अतिथि माननीय श्री दामोदर अग्रवाल, सांसद महोदय, भीलवाड़ा ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में कृषि में रसायनों के बढ़ते प्रयोग से होने वाले अनेक हानिकारक दुष्प्रभाव पर चिंता व्यक्त की एवं इन समस्याओं के समाधान के लिए कृषि में प्राकृतिक / जैविक खेती को उचित माध्यम बताया एवं भीलवाड़ा में होने वाले केन्द्र स्तर विकास कार्यो के बारे में बताया जिसमें अजमेर से चित्तोड़ तक दौहरीकरण एवं आर.ओ.बी. प्रमुख रूप से शामिल है।

डॉ. प्रताप सिंह, माननीय कुलगुरू महोदय, मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए कौशल विकास अतिआवश्यक है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पांच बार विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी। कुलगुरू महोदय ने छात्रों से अह्वान किया कि लक्ष्य बना कर कैरीयर के बारे में सोचे एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें तथा नई तकनीक जैसे ए.आई. आधारित कृषि में स्टार्ट अप शुरू करें।

कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह ने माननीय सांसद महोदय के समक्ष कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में आॅडिटोरियम एवं कन्या छात्रावास की प्रथम मंजिल की आवश्यकता बताई इस पर सांसद महोदय ने प्रस्ताव बनाकर भविष्य में होने वाली डीएमएफटी की गवर्निंग काॅउन्सिल की मिटींग में रखने को कहा तथा उन्होंने विश्वास दिलाया की इस कार्य हेतु वे स्वयं के स्तर पर पुरजोर प्रयास करेंगे। राजस्थान के समस्त कृषि विश्वविद्यालयों के पेन्शनरों का स्थायी समाधान की बात कुलगुरू एवं अन्य पेन्शनर द्वारा सांसद महोदय के सामने रखी गई जिसके समाधान का आश्वासन दिया।

डॉ. (श्रीमती) प्रकाश पंवार, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा ने स्वागत उद्बोधन के साथ महाविद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गायन, समूह गायन तथा नाटक प्रस्तुत किये। खेल गतिविधियाॅ जैसे- बास्केटबाॅल, क्रिकेट, बेडमिन्टन, वाॅलीबाल तथा रंगोली, पोस्टर, विभिन्न एनएसएस कैम्प आदि सभी गतिविधियों हेतु प्रथम, द्वित्तीय एवं तृत्तीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र का प्रदान किये गये। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि माननीय श्री दामोदर अग्रवाल, सांसद महोदय और डॉ. प्रताप सिंह, माननीय कुलगुरू महोदय, मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर ने कृषि महाविद्यालय स्थित विडियो कांफ्रेन्स हाॅल का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा व अनुसंधान डॉ. आर.एल. सोनी, सेवानृवित पूर्व डीन डॉ. एस.डी. धाकड़, सेवानृवित प्रोफेसर आर. एल. सुवालका, प्रोफेसर ओ.पी. पारीक, महाविद्यालय के डॉ. के.एल. जीनगर, अन्य कर्मचारी एवं महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं बारानी कृषि अनुसंधान केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहें।

कार्यक्रम के दूसरे दिवस माननीय कुलगुरू महोदय ने कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा का प्रशिक्षणात्मक फार्म, प्राकृतिक खेती ईकाई, पशुपालन ईकाई, उद्यानिकी ईकाई, बीज विद्यायन केन्द्र का निरक्षण किया एवं देखरेख करने तथा इकाईयों से अधिक आय के स्त्रोत बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ कन्या छात्रावास का निरक्षण किया एवं छात्राओं से रूबरू हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामअवतार तथा महाविद्यालय की छात्रा दिप्ती कुमारी ने किया।  कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुचित्रा दाधीच ने सभी पधारें हुए अतिथिओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!