आज का वित्तीय प्रबंधन अपने कल को करता है सुरक्षित : मनीषा पटेल
- भारतीय व्यापार महोत्सव 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा आयोजित - कैट विमेन विंग उदयपुर की जनरल मीटिंग एवं वित्तीय प्रबंधन सेशन का आयोजन उदयपुर, 12 जून। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) वूमेन विंग उदयपुर द्वारा आयोजित जनरल मीटिंग एवं बिजनेस विजिट का आयोजन री-जेन्टा सेंट्रल होटल में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों एवं सदस्याओं ने भाग लेकर वित्तीय जागरूकता, निवेश प्रबंधन तथा व्यापारिक अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कैट वूमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने बताया कि कार्यक्रम…
