एकादशी पर गौसेवा का अनुकरणीय संकल्पःअग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ ने गोशाला में वितरित किया हरा चारा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

गौमाताओं के लिए फॉगर सिस्टम भी किया भेंट, सेवा और संवेदना का दिया संदेश
उदयपुर। एकादशी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य करते हुए पशुपति कल्याण परिषद गोशाला, बलीचा में गौमाताओं के लिए एक मिनी ट्रक हरे चारे का वितरण किया गया। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में गौवंश को राहत प्रदान करने हेतु गोशाला के शेड में फॉगर सिस्टम भी स्थापित कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला सदस्यों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि गौमाता की सेवा से समाज में करुणा, संवेदना और सेवा भाव का विस्तार होता है। एकादशी जैसे पुण्य पर्व पर किया गया यह सेवा कार्य विशेष धार्मिक और सामाजिक महत्व रखता है।
महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री रेखा अग्रवाल ने बताया कि इस सेवा अभियान में महिला प्रकोष्ठ की सभी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी समाजसेवा एवं गौसेवा से जुड़े ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, घनश्याम मित्तल, हिमकुमार ऐरन, कंसल भाईसाब, अमिता भंडारी, लीलावती मित्तल, अनीता अग्रवाल, रेखा कंसल, सरिता बंसल, वीना अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, कविता ऐरन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गोशाला सचिव सुमन बॉस द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। अंत में अमिता भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
एकादशी के पुण्य अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य ने गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!