नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई का मशाल जुलूस
उदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) उदयपुर देहात द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक एवं परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में शनिवार शाम को विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस हीरणमगरी क्षेत्र स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों के बाहर से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं एन एस यू आई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देशभर के लाखों…
