एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश जे.के. रांका ने दिव्यांग सेवा का किया अवलोकन
उदयपुर, 01 जुलाई । राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.के. रांका ने नारायण सेवा संस्थान के बड़ी स्थित सेवा महातीर्थ परिसर का भ्रमण कर संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं पुनर्वास प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए संस्थान की चार दशकों से अधिक समय से संचालित मानवीय सेवा यात्रा एवं विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकल्पों की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान रांका ने निःशुल्क दिव्यांगजन पुनर्वास, जटिल एवं सामान्य सर्जरी, कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स निर्माण, कौशल विकास प्रशिक्षण, शिक्षा, स्वरोजगार तथा सामाजिक पुनर्वास सहित…
