तेली समाज युवा परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, हितेश तेली बने अध्यक्ष
उदयपुर। तेली समाज युवा परिषद एवं क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज की मुख्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक रविवार को गोपेश्वर महादेव मंदिर, कन्तोडा (तहसील सराड़ा, जिला सलूंबर) में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से तेली समाज युवा परिषद का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के संगठन को अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, शिक्षा, संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने तथा समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। भरत तेली सल्लाड़ा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से हितेश…
