विद्या भवन पोलिटेक्निक वार्षिक समारोह ” लाइफ ” संपन्न
पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली से नियंत्रित करें जलवायु संकट : गुप्ता उदयपुर, 21 मई, विश्व को जलवायु संकट से बचाने के लिए भावी अभियंता व्यक्तिगत जीवन मे पर्यावरण पूरक जीवन शैली अपनाते हुए न्यूनतम प्रदूषण उत्पन्न करने वाली तकनीकों तथा इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं को विकसित करें । यह विचार मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक, पोलिटेक्निक के ही पूर्व छात्र संदीप गुप्ता ने विद्या भवन पोलिटेक्निक के वार्षिक समारोह "लाइफ" मे व्यक्त किये । लाइफ - लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट थीम पर आधारित वार्षिक समारोह मे गुप्ता ने कहा कि उन्हे गर्व है कि वे विद्या भवन पोलिटेक्निक मे मिले संस्कारों…
