Breaking News

क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम सहित सैंकड़ों शिक्षार्थियों ने किया महाराणा प्रताप को नमन

क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम सहित सैंकड़ों शिक्षार्थियों ने किया महाराणा प्रताप को नमन

भीलवाड़ा, 22 मई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चितौड़ प्रान्त के भीलवाड़ा में चल रहे प्रथम वर्ष संघ शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित की गई। शिक्षा वर्ग के वर्गाधिकारी लघु उद्योग भारती के प्रान्त अध्यक्ष योगेश शर्मा व संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम सहित समस्त शिक्षार्थियों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पण किए। उल्लेखनीय है कि चित्तौड़ प्रांत में राजस्थान के 12 जिले शामिल हैं। इनमें आने वाले महाविद्यालयी विद्यार्थियों का प्रशिक्षण भीलवाड़ा के आदर्श विद्या मन्दिर में लग रहा है। अन्य श्रेणियों के शिक्षा वर्ग केकड़ी, उदयपुर, राजसमन्द, झालावाड़ आदि…
Read More
वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंति हर्षोल्लास के साथ मनाई

वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंति हर्षोल्लास के साथ मनाई

हल्दी घाटी की पवित्र माटी से तिलक कर शोभायात्रा का किया स्वागत प्रतापी शहर में बिखरी केसरिया छठा, महाराणा प्रताप के जयकारों से गूंजा शहर माही ऐहड़ा पूत जण, जेहड़ा राणा प्रताप ......... स्वागत द्वार लगा पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का किया स्वागत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल खोल कर प्रताप के नाम पर की घोषणाएॅ गहलोत ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप बोर्ड बनाने की घोषणा की त्याग, तपस्या, शौर्य से प्रताप विश्व विख्यात - गहलोत..... प्रताप के इतिहास को आने वाली पीढ़ी के लिए संजोकर कर रखे - गहलोत प्रताप महान थे और रहेगे - सीपी जोशी उदयपुर  22…
Read More
4 साल में गौशालाओं को 2313 करोड़ रुपए का अनुदान

4 साल में गौशालाओं को 2313 करोड़ रुपए का अनुदान

- मुख्यमंत्री ने उदयुपर में किसान प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन उदयपुर/जयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गोवर्धन विलास स्थित उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के परिसर में किसान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र का अवलोकन कर विकास कार्यों के लिए सराहना की। श्री गहलोत ने दुग्ध दिवस समारोह में पशुपालकों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों और पशुपालकों के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं रखी है। गत 4 वर्षों में गौशालाओं को 2313 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया है, जबकि गत सरकार ने 5…
Read More
सकल राजपूत महा सभा द्वारा हर्षॉल्लाससे मनाई गई प्रताप जयंती

सकल राजपूत महा सभा द्वारा हर्षॉल्लाससे मनाई गई प्रताप जयंती

उदयपुर सोमवार आज वीर शिरोमणि प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जयन्ती  सकल राजपूत समाज ने हर्षोल्लास से मनाई। उदयपुर में आयोजित सर्व समाज के सानिध्य में निकलने वाली रैली में भारी संख्या में भाग लिया और सौ से ज़्यादा दुपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ युवा साथियों ने भाग लिया आज शुबह से ही सकल राजपूत महासभा के युवा विभिन्न टोलियो में अलग अलग भाग से रैली में समलित हुए। कसरिया साफ़े में युवा साथी रैली में सममित हुए और कविता ,थुर, वरदा और मादरी कानपुर , से विभिन्न मार्गो से टोली के रूप में हॉटिपोल पाउचकर मुख्य जुलूस…
Read More
इंद्रधनुष 2023 – अमृत काल ग्रीष्मकालीन निःशुल्क विद्यार्थी शिविर आज से

इंद्रधनुष 2023 – अमृत काल ग्रीष्मकालीन निःशुल्क विद्यार्थी शिविर आज से

उदयपुर, 22 मई। सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र उदयपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक शिक्षा से जोड़ने, प्रतिभा को विकसित करने, स्थानीय कला का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 23 मई से प्रातः 8ः30 बजे से आदिनाथ उमावि हिरण मगरी में शुरू होगा। क्षेत्रीय केन्द्र परामर्शक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को मृण कला, पेपर क्राफ्ट, कठपुतली बनाना, पतंग क्राफ्ट, मांडणा, बंधेज, जिल्दसाजी, मकरम, प्राकृतिक अपशिष्ट के खिलौने बनाना, मूकाभिनय, राजस्थानी एवं गुजराती नृत्य सिखाना एवं क्षेत्रीय भाषाओं के गीत सिखाने का प्रशिक्षण उच्च प्रशिक्षित शिल्पकारों एवं कला विशेषज्ञों द्वारा दिया…
Read More
जयसमन्द अभयारण्य में ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन

जयसमन्द अभयारण्य में ‘जंगल सफारी’ का उद्घाटन

वन और पर्यावरण संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री उदयपुर 22 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर उदयपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जयसमन्द वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का उद्घाटन किया। श्री गहलोत ने कहा कि वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में वन्यजीव, वन क्षेत्र एवं इकोटूरिज्म का निरंतर विकास किया जा रहा है। जयसमन्द अभयारण्य में जंगल सफारी की शुरूआत से उदयपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही प्रदेश में एक प्रमुख इकोटूरिज्म साइट का विकास…
Read More
मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ

- जनजाति क्षेत्र के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां उदयपुर/जयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार शाम माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा भारतीय लोक कला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय लोक कला मंडल में आयोजित राज्य स्तरीय कला महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मुक्ताकाशी रंगमंच पर दीप प्रज्वलन कर एवं परंपरागत नगाड़ा बजा कर कला महोत्सव की विधिवत शुरुआत की। प्रदर्शनी का किया अवलोकन, प्रतिभाओं की सराहना की इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लोक कला मंडल परिसर में लगाई गई जनजाति विद्यार्थियों की कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कलाकारों द्वारा बनाई गई…
Read More
महाराणा प्रताप की जयंती पर हल्दीघाटी में हुआ तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ

महाराणा प्रताप की जयंती पर हल्दीघाटी में हुआ तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ

विधानसभा अध्यक्ष उद्घाटन समारोह में हुए शामिल  महाराणा प्रताप की 483 वी जयंती पर महाराणा प्रताप की युद्ध स्थली हल्दीघाटी (खमनोर) के शाहीन बाग में तीन दिवसीय परंपरागत मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी द्वारा किया गया। समारोह के आरंभ में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गये व अतिथियों का उपरणा से स्वागत करने के बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की गई। समारोह में विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए जीवन में अनेकों कठिनाइयों को सहते हुए महाराणा प्रताप ने…
Read More
जिला युवा उत्सव कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के रंग दिखाए

जिला युवा उत्सव कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के रंग दिखाए

चित्तौड़गढ़, 22 मई। युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़  एंव विज़न ग्रूप ओफ कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार  को विज़न कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्तौड़ विधायक चन्द्रभान सिंह आख्या रहे। विधायक महोदय द्वारा युवाओं से अपने दायित्वों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण एंव समाज कल्याण के कार्यों में आगे रहकर देश का नेतृत्व करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि 2047 में हम जिस भारत को देखना चाहते हैं वह मात्र शासन एंव प्रशासन का दायित्व नहीं है वरन…
Read More
नवल योग सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर का हुआ आयोजन

नवल योग सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर का हुआ आयोजन

उदयपुर। नवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 के उपलक्ष में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के ओपन एयर थिएटर पर रविवार को संस्थान द्वारा प्रातः 6:00 बजे से 7:15 बजे तक निशुल्क योग प्रोटोकॉल शिविर का आयोजन किया गया।संस्थान अध्यक्षा श्रीमती शोभा बाबेल ने बताया कि प्रतिभागियों हेतु अभिवादन प्रकटीकरण योग सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ दीपेंद्र सिंह चौहान द्वारा दिया गया। योग विशेषज्ञ मीना जैन के निर्देशन में योग सहायक राजेश सिंह, दिनेश मीणा ,प्रियंका चौधरी, कविता गंगवानी, महिमा शक्फ्वीपीय , शशांक, शुभम पुरबिया ,सीमा कुमावत, जानवी भाटिया ,मुकेश जोशी, सुमन कुमावत ने निशुल्क योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास करवाया ।बहुत ही उल्लास…
Read More
error: Content is protected !!