Breaking News

नाबालिग को पहले भेज दिया जेल, पता चला तो तहसीलदार ने खारिज किया इस्तगासा

नाबालिग को पहले भेज दिया जेल, पता चला तो तहसीलदार ने खारिज किया इस्तगासा

उदयपुर। जिले के पानरवा क्षेत्र में एक नाबालिग को जेल भेजे जाने का मामला सामने आया है। हालांकि जब इसका खुलासा हुआ तो तहसीलदार ने पुलिस का पेश इस्तगासा खारिज करते हुए उसे रिहा कराया। हालांकि इस प्रक्रिया में नाबालिग को पूरे एक दिन जेल में बिताने पड़े। थानाधिकारी ने भी मानवीय भूल बताते हुए गलती मानी है। मिली जानकारी के अनुसार पानरवा थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने नाबालिग को बालिग बताकर पानरवा तहसीलदार हिम्मत सिंह राव के सामने पेश किया। पुलिस ने उसके साथ दो अन्य आरोपी भी पेश किए थे, जिन्हें शराब तस्करी के अंदेशे पर गिरफ्तार किया…
Read More
तीन तलाक बोलकर भागा पति, पुलिस ने किया मामला दर्ज

तीन तलाक बोलकर भागा पति, पुलिस ने किया मामला दर्ज

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। निम्बाहेड़ा कस्बे की रजा कॉलोनी निवासी पीड़िता इरम ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह एक साल पहले 14 जून 2022 को आदर्श कॉलोनी निवासी आजम खान पुत्र मुजिब खान के साथ उदयपुर में हुआ था। पति ने शादी के डेढ़ महीने बाद 28 जुलाई 2022 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता रजा कॉलोनी स्थित अपने पीहर में अलग रह रही थी। एक महीने तक उसके पीहर वाले…
Read More
95 वर्षीय मणि देवी की बंद पेंशन फिर हुई शुरू

95 वर्षीय मणि देवी की बंद पेंशन फिर हुई शुरू

राज्य सरकार और प्रशासन को दी सद्कार्य के लिए दुआ उदयपुर, 20 मई। पंचायत समिति नयागांव के ग्राम पंचायत नयागांव में आयोजित महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गाँवों के संग अभियान का अस्थाई कैम्प 95 वर्षीय मणि देवी के लिए राहत भरा रहा। कैम्प में 95 वर्षीय पेंशनर मणि देवी पत्नी शंकरलाल व्यास के पोते गौरव व्यास ने मौके पर ही पेंशनधारियों के भौतिक सत्यापन कर बन्द पेंशन शुरु होने की प्रोसेस देखी तो उपखण्ड अधिकारी विजयेश पंड्या के पास आकर उसने अवगत कराया कि उसकी दादी की पेंशन भौतिक सत्यापन के अभाव में जनवरी 2023 से बन्द हैं और शुरु…
Read More
स्वामी भक्त चेटक की महाआरती कर किया नमन

स्वामी भक्त चेटक की महाआरती कर किया नमन

वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 483 वीं जयंति सात दिवसीय समारोह के छठे दिन सुबह उदय सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रताप के युवाओं ने किया रक्तदान उदयपुर  20 मई /  मेवाड क्षत्रिय महासभा, नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमीण महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर  आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम के छठे दिन प्रातः अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेवाड, कृष्णा कल्याण संस्थान की ओर से भूपाल नोबल्स स्कूल प्रारंण में रक्तदान कार्यक्रम व  हिन्दू जागरण मंच की ओर से उदियापोल चैेराहे पर लगी महाराणा उदय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। इस अवसर…
Read More
नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक लड़की के अपहरण मामले में एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार

बालिका भीलवाड़ा से दस्तयाब चित्तौड़गढ़। पांच दिन पूर्व आकोला कस्बे से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आकोला थाना पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बहन व दो दोस्तों से मिलकर किया बालिका का अपहरण। नाबालिग लड़की को भीलवाड़ा से दस्तयाब कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 14 मई को आकोला पुलिस थाना पर एक नाबालिग लड़की का आकोला निवासी पुष्कर मोची द्वारा अपहरण के मामले में दर्ज प्रकरण में अनुसंधान के दौरान थानाधिकारी आकोला गोकुल डांगी (उ.नि) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा…
Read More
डीजे शर्मा ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

डीजे शर्मा ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण

भीलवाड़ा, 19 मई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा एवं अपर जिला न्यायाधीश राजपाल सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश शर्मा ने जेल अधीक्षक भैरू सिंह राठौड़ एवं चिकित्सक डा. अभिषेक शर्मा से बंदियों के स्वास्थ्य तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही रसोई घर का भी निरीक्षण किया। बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे मे जाना और किसी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर वह विधिक सहायता के लिए निःशुल्क अधिवक्ता हेतु आवेदन करने के बारे में बताया गया। महिला बंदियों के बैरक…
Read More
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद उतरा

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे बाद उतरा

नीचे जुटी भारी भीड़, उसकी हरकत से लोगों की धड़कन बढ़ती रही, कभी तारों से झूलता रहा तो टावर लगे उपकरण तोड़कर नीचे फैंकता रहा उदयपुर, 19 मई(ब्यूरो)। शहर के अति व्यस्त चेतक चौराहे पर शुक्रवार दोपहर एक मानसिक रोगी युवक चार सौ फीट उंचे बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर चढ़ गया। युवक ने पुलिस और वहां से गुजर रहे राहगीरों के होश उड़ा दिए। उसकी हरकतों को देखकर नीचे जुटी भीड़ की धड़कन उंचे—नीचे होती रही। हालांकि एक घंटे बाद वह खुद ही नीचे उतर गया। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। टावर पर चढ़े…
Read More
चाकू दिखाकर ठेके से लूटी शराब, पुलिस ने एक को किया काबू

चाकू दिखाकर ठेके से लूटी शराब, पुलिस ने एक को किया काबू

उदयपुर। जिले के कोटड़ा थाना पुलिस ने बीते दिनों मामेर क्षेत्र में शराब के ठेके से शराब लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामसिंह चूंडावत ने बताया कि धधमता निवासी नेता पुत्र मणिलाल खेर को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बीती रात फरार होने के प्रयास में था। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। नेता खेर तथा उसके दोस्तों ने 25 मार्च की शाम मामेर में शराब के ठेेेेके पर पहुंचे। जहां शराब विक्रेता को चाकू दिखाकर डरा—धमकाया तथा व्हीस्की की चार पेटी तथा बीयर…
Read More
दस दिन से लापता युवक का शव धोलिया के जंगल से बरामद

दस दिन से लापता युवक का शव धोलिया के जंगल से बरामद

उदयपुर। गोगुंदा क्षेत्र के धोलिया के जंगल से एक युवक का शव बरामद हुआ, जो बीते दस दिन से लापता था। उसकी पहचान काछबा निवासी कमलेश राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या की घटना हो सकती और परिजनों ने इस मामले को हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई तथा उसने साक्ष्य उठाए। बताया गया कि धोलिया के जंगल में ग्रामीणों ने एक सड़े गले शव पड़े होने की जानकारी दी थी। उसका शव गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले…
Read More
कला शिक्षक अभ्यर्थियों का रोचक विरोध प्रदर्शन : ढोल-हारमोनियम बजाते और गाते हुए पहुंचे प्रशिक्षण केन्द्र

कला शिक्षक अभ्यर्थियों का रोचक विरोध प्रदर्शन : ढोल-हारमोनियम बजाते और गाते हुए पहुंचे प्रशिक्षण केन्द्र

उदयपुर। कला शिक्षक पदों पर भर्ती की मांग को लेकर कला शिक्षक अभ्यर्थियों का रोचक विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को उदयपुर में देखने को मिला। राजस्थान बेरोजगार कला शिक्षक अभ्यर्थी संगठन के बैनर तले कला शिक्षक अपने हाथों में ढोल, मंजीरे और हारमोनियम बजाते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचे। यहां राजस्थानी गीत गाते प्रशासन का ध्यान अपनी मांग की ओर आकर्षित करने की कोशिश की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतवीर सिंह का कहना है कि वर्ष 1992 से सरकारी स्कूलों में कला शिक्षा विषय संचालित है और हर स्कूल में एक कला शिक्षक होना चाहिए। इसको लेकर राज्य…
Read More
error: Content is protected !!