Breaking News

सामरी के छह विद्यार्थी चुने गए नागपुर इंटरनेशनल कन्वेंशन के लिए

सामरी के छह विद्यार्थी चुने गए नागपुर इंटरनेशनल कन्वेंशन के लिए

चित्तौड़गढ़ 23 मई.  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामरी के प्राचार्य अय्यूब खान ने बताया कि स्पिक मैके का इंटरनेशनल कन्वेंशन इस बार विश्वेश्वरय्या नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी नागपुर की मेजबानी में आगामी 29 मई से 4 जून तक आयोजित हो रहा है। इस दौरान विश्वभर से आने वाले लगभग 1000 छात्र-छात्राएं और संस्कृतिप्रेमी आश्रम जैसे वातावरण में एक सप्ताह व्यतीत करेंगे। महोत्सव में उन्हें अपनी जीती-जागती संस्कृति से साक्षात्कार का एक अविस्मरणीय अनुभव मिलेगा। गौरतलब है कि इस आयोजन हेतु सामरी विद्यालय के छह विद्यार्थी चयनित हुए हैं जो व्याख्याता डॉ. माणिक के सानिध्य में अधिवेशन में प्रतिभागिता निभाएंगे। प्रतिभागियों में कक्षा बारह के मनोहर जटिया, चीनू बैरागी, सिट्टू कँवर, आरती मेघवाल सहित कक्षा दस के रौनक बैरागी और कुलदीप प्रजापत शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह पहला अवसर होगा जब वे किसी बड़े महोत्सव में हिस्सा लेंगे। भारत की समृद्ध सांगीतिक विरासत से परिचित होने का यह दुर्लभ मौका है। आयोजन में दर्जनों सिद्धहस्त कलाकार शिरकत करेंगे। कलाकारों में बेगम परवीन सुल्ताना, प्रभा अत्रे, पंडित साजन मिश्रा, पंडित उल्हास केशालकर, ध्रुपद गायक उस्ताद वासिफुद्दीन डागर, गायिका बोम्बे जयश्री,फिल्मकार श्याम बेनेगल, अभिनेता रजित कपूर, सरोद वादक उस्ताद अमज़द अली खान, कठपुतली निर्देशक दादी पदमजी, पंडवानी गायिका तीजन बाई, प्रसिद्द शास्त्रीय गायिका अश्विनी भिड़े देशपांडे, कबीर गायक प्रहलाद सिंह तिपानिया, भरतनाट्यम नृत्यांगना अलारमेल वल्ली, गायक उस्ताद राशिद खान, वायलिन वादक डॉ एन. राजम, सूफी कव्वाल वारसी ब्रदर्स, गुरुबानी गायक अलंकार सिंह,  नर्तक मार्गी मधु उनमें से कुछ नाम हैं। चयनित प्रतिभागियों हेतु भोजन और आवास की समस्त व्यवस्थाएं नि:शुल्क रूप से की जा रही है। युवा वर्ग में साहित्य, संगीत, कला और अपनी संस्कृति के प्रति समझ और संवेदनशीलता लाने के उद्देश्य से 1977 में डॉ. किरण सेठ द्वारा स्थापित स्पिक मैके सांस्कृतिक आन्दोलन यानी सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ नाम से एक आन्दोलन है जो आज के युवा वर्ग को भारतीय पारम्परिक संस्कृति के मूल रूप से परिचित कराने को प्रतिबद्ध है। विगत 45 वर्षों से स्पिक मैके के द्वारा शास्त्रीय संगीत और नृत्य एवं लोक कला के कार्यक्रमों तथा कार्यशालाओं का आयोजन देश के विभिन्न स्कूल तथा कॉलेजों में होता आ रहा है। गौरतलब है पहली बार सामरी में नवगठित हेरिटेज क्लब ऑफ़ सामरी के छह विद्यार्थी भी हिस्सेदारी करेंगे।
Read More
इंद्रधनुष 2023 – अमृत काल ग्रीष्मकालीन निःशुल्क विद्यार्थी शिविर शुरू

इंद्रधनुष 2023 – अमृत काल ग्रीष्मकालीन निःशुल्क विद्यार्थी शिविर शुरू

उदयपुर, 23 मई। सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र उदयपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक शिक्षा से जोड़ने, प्रतिभा को विकसित करने, स्थानीय कला का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को आदिनाथ उमावि हिरण मगरी में हुआ। क्षेत्रीय केंद्र परामर्शक ओमप्रकाश शर्मा ने सीसीआरटी के बारे में व इस 10 दिवसीय शिविर के उद्देश्यों एवं विषय विशेषज्ञों एवं शिल्पकारों द्वारा सिखाये जाने वाले कला व शिल्प के बारे में जानकारी दी। विद्यालयों के ग्रीष्म अवकाश में विद्यार्थियों को अपनी रुचि, प्रतिभा को ओर विकसित करने में यह शिविर उनको लाभान्वित करेगा। शिविर के…
Read More
जिला उद्योग केन्द्र में एक दिवसीय सुविधा शिविर 25 को 

जिला उद्योग केन्द्र में एक दिवसीय सुविधा शिविर 25 को 

उदयपुर, 23 मई। जिला उद्योग एवं वाणिज्यिक केन्द्र परिसर, मेवाड़ औद्योगिक क्षेत्र, उदयपुर में एक दिवसीय सुविधा शिविर का आयोजन 25 मई को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम से संबंधित योजनाएं, उद्यम रजिस्ट्रेशन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमअधिनियम 2019, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, डॉ.भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2023, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, हस्त शिल्पियों एवं बुनकरों के आई.डी. कार्ड जारी करने संबंधी रिप्स-2022 योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही शिविर में उद्योगों की स्थापना एवं…
Read More
‘पुलिस मित्र’ फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री को दी जानकारी

‘पुलिस मित्र’ फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री को दी जानकारी

समुदाय आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने पुलिस अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बनाई फिल्म उदयपुर, 23 मई। राज्य में समुदाय आधारित पुलिसिंग को मजबूत करने और एक अपराध मुक्त समाज बनाने की दिशा में खुद एक पुलिस अधिकारी सागवाड़ा थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने पहल की है और अपने स्तर पर संसाधन जुटाते हुए बॉलीवुड जैसी फिल्म ‘ द इंफॉर्मर : पुलिस मित्र’ फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म के निर्माण और इसके लिए किए गए प्रयासों के बारे में मंगलवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को भी जानकारी दी गई और बताया गया कि जल्द ही…
Read More

सारी संपत्ति दान कर उदयपुर घूमने के बाद गुजराती व्यापारी ने की आत्महत्या

बॉडीगार्ड की बंदूक से खुद को मारी गोली, बॉडीगार्ड ने उदयपुर में किया अंतिम संस्कार राजेश वर्मा उदयपुरए 22 मई। अपनी सारी संपत्ति दान करने के बाद बॉडीगार्ड के साथ उदयपुर घूमने आए एक गुजराती व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने ही बॉडीगार्ड की बंदूक आत्महत्या के लिए उपयोग में ली थी। मिले सुसाइड नोट में उसने इच्छा जताई थी कि उसका अंतिम संस्कार उसी का बॉडीगार्ड उदयपुर में ही करे। जिस पर उसका अंतिम संस्कार उसकी इच्छा के अनुसार कर दिया गया। पता चला है कि व्यापारी के माता—पिता, दोनों ने भी आत्महत्या की थी और उसके बाद…
Read More
इसी साल उदयपुर से संचालित होंगी दो वंदे भारत ट्रेन

इसी साल उदयपुर से संचालित होंगी दो वंदे भारत ट्रेन

उदयपुर। इस साल उदयपुर शहर से दो वंदे भारत ट्रेन संचालित होंगी। जिनके जरिए उदयपुर से दिल्ली तथा मुम्बई से वंदे भारत ट्रेन के जरिए जुड़ जाएगा। रेलवे ने उदयपुर से दिल्ली तथा उदयपुर से बाया अहमदाबाद होते हुए मुम्बई वंदे भारत ट्रेन का रूट तथा टाइम टेबल भी तैयार कर लिया है। हालांकि इनके संचालन में अभी वक्त लगेगा। उदयपुर से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन जुलाई तक शुरू हो जाएगी और इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बताया गया कि दिल्ली से जयपुर(फिलहाल अजमेर) तक चल रही वंदे भारत ट्रेन को आगे उदयपुर तक बढ़ाया जाएगा। जबकि…
Read More
महाराणा प्रताप पूरा एक युग हैं – मन्नालाल रावत

महाराणा प्रताप पूरा एक युग हैं – मन्नालाल रावत

-प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर 57 फीट ऊंची प्रताप की बैठक प्रतिमा पर चढ़ाई 151 किलो की पुष्पमाला -बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक, लेजर शो देखने के प्रति भी दिखा उत्साह उदयपुर, 22 मई। प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महापुरुष की परिभाषा से भी कई ऊपर एक पूरा युग हैं, जो राष्ट्र निर्माण और भारत माता की निस्वार्थ सेवार्थ समर्पण का अनुपम उदाहरण हैं। यह बात जोधपुर के संयुक्त परिवहन आयुक्त व तीर फाउंडेशन नासिक के निदेशक डॉ. मन्नालाल रावत ने सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर के प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ पर पुष्पार्चन कार्यक्रम में…
Read More
एक पेड़ देश के नाम, बने जन-जन का अभियान – मेलाना

एक पेड़ देश के नाम, बने जन-जन का अभियान – मेलाना

-219 स्वयंसेवकों ने बीजारोपण कर लिया संकल्प उदयपुर, 22 मई। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक विनोद मेलाना ने कहा कि हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए स्वप्रेरित होकर आगे आना होगा एवं एक पेड़ देश के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग करना होगा। वे सोमवार को उदयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष विशेष में बीजारोपण से पौधारोपण संकल्प कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। मेलाना ने आह्वान किया कि घर-घर नर्सरी एवं बीजारोपण से पौधारोपण इस अभियान को भी हमें आगे पहुंचाना है। इसकी शुरुआत हम…
Read More
दिव्यांगों की सेवा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

दिव्यांगों की सेवा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

उदयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जयपुर में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की बजट में घोषणा की गई है, जहां इन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। वे अपने भविष्य को संवार सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों को टैक्स में भी कई तरह की राहत दी गई हैं। गहलोत सोमवार को उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-4 में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप एवं वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां दिव्यांगों से बातचीत करते हुए…
Read More
सत्य और अहिंसा से ही मानव कल्याण संभवः मुख्यमंत्री

सत्य और अहिंसा से ही मानव कल्याण संभवः मुख्यमंत्री

उदयपुर, 22 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ जैनोलॉजी एंड प्राकृत भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने पंच कल्याणक महोत्सव में आचार्य वर्द्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद भी लिया। श्री गहलोत ने महोत्सव में कहा कि देश को भगवान महावीर के बताए संदेश को अपनाकर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। इसी से ही मानव कल्याण होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी ने भी महावीर जी के सिद्धान्तों को जीवन में उतारा और दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी सत्य-अहिंसा को अपनाते हुए…
Read More
error: Content is protected !!