Breaking News

“राजस्थान में डॉमेस्टिक टूरिज्म के विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा आरडीटीएम” – लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

“राजस्थान में डॉमेस्टिक टूरिज्म के विकास के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा आरडीटीएम” – लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

- आगामी आरडीटीएम के लिए उदयपुर में रोड शो का हुआ आयोजन - आरडीटीएम का तीसरा संस्करण 14 से 16 जुलाई तक जयपुर में - 'सस्टेनेबल टूरिज्म' है इस वर्ष की थीम जयपुर/उदयपुर, 24 मई। कोविड-19 महामारी के बाद विश्व में ट्रैवल पैटर्न और प्राथमिकताओं में काफी हद तक बदलाव देखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों और अनिश्चितताओं ने डॉमेस्टिक टूरिज्म के महत्व और क्षमता का अहसास कराया है। लोगों ने अपने ही देशों में छिपी खूबसूरती को, स्थानीय गंतव्यों और अनुभवों को फिर से खोजा और सराहना शुरू किया है। इसी के मद्देनजर राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) एक…
Read More
प्रसव वॉच एप्लीकेशन की एक दिवसीय कार्यशाला

प्रसव वॉच एप्लीकेशन की एक दिवसीय कार्यशाला

उदयपुर 24 मई। उदयपुर में उच्च प्रसव भार वाले चयनित चिकित्सा संस्थानों में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिंग स्टाफ की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जपाईगो के सहयोग से किया गया, जिसमें प्रसव वॉच संबंधित डाटा ऑनलाइन करने व सिस्टम में एंट्री करने के संबंध में विस्तार से समझाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस. एल .बामनिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर रोकने के लिए प्रसव वॉच एप की शुरुआत की है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत…
Read More
राज्यमंत्री श्रीमाली ने किया धुणीमाता सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास

राज्यमंत्री श्रीमाली ने किया धुणीमाता सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास

उदयपुर 24 मई। वन विभाग व धुणीमाता विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान मे धुणीमाता सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास बुधवार को राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मावली प्रधान पुष्कर डांगी ने की। इस अवसर पर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के. सिंह, वन संरक्षक आर.के.जैन सहित अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्रीमाली ने धुणीमाता सौन्दर्यकरण के साथ वन क्षेत्र पर्यटकों के मनोरंजन हेतु जीप लाइन लगवाने के लिए जिला कलक्टर को आग्रह किया जिस पर कलक्टर मीणा ने बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन प्रदान किया। प्रारंभ में संभागीय मुख्य…
Read More
डूंगरपुर शहर वासियों को पेयजल और सीवरेज की समस्या से मिलेगी निजात

डूंगरपुर शहर वासियों को पेयजल और सीवरेज की समस्या से मिलेगी निजात

200 करोड़ से अधिक की लागत वाली एकीकृत जलप्रदाय व जलमल (सीवरेज) परियोजना का शिलान्यास डूंगरपुर, 24 मई/राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना, डूंगरपुर की ओर से 200 करोड़ से अधिक की लागत वाली एकीकृत जलप्रदाय व जलमल (सीवरेज) परियोजना का शिलान्यास समारोह बुधवार को राज्य अनुसूचित वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) डॉ. शंकर यादव के मुख्य आतिथ्य एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति अमृतलाल कलासुआ, प्रधान कांता देवी कोटेड़ तथा उपजिला प्रमुख सूरता परमार थीं। अतिथियों ने दो नदी के पास 4 एमएलडी स्टेशन पर विधि…
Read More
जातिगत जनगणना के पक्ष में मुख्यमंत्री गहलोत, बोले आरक्षण रिफार्म पर के लिए यह जरूरी

जातिगत जनगणना के पक्ष में मुख्यमंत्री गहलोत, बोले आरक्षण रिफार्म पर के लिए यह जरूरी

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जातिगत आरक्षण के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण रिफार्म की बात उठती है लेकिन जब तक जातिगत जनगणना नहीं होती तब तक आरक्षण रिफार्म किस तरह किया जा सकता। मुख्यमंत्री मंगलवार को उदयपुर सर्किट हाउस से डूंगरपुर जाने से पहले मीडिया के पूछे सवालों का जबाव देे रहे थे। गहलोत ने कहा कि आरक्षण रिफार्म को लेकर वह जातिगत आरक्षण के लिए कई बार प्रधानमंत्री को चिट्टी लिख चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री को इसके लिए पत्र लिखा है। भाजपा राज में 72 गुर्जर मारे गए लेकिन आरक्षण नहीं…
Read More
हिस्ट्रीशीटर रणिया तो नहीं मिला, पीहर से उसकी पत्नी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर रणिया तो नहीं मिला, पीहर से उसकी पत्नी गिरफ्तार

उदयपुर। जिले की माण्डवा थाना पुलिस पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर रणिया और उसके अपराधी बेटे खातरू को पुलिस घटना के 25 दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई लेकिन उसकी पत्नी को पीहर से गिरफ्तार करने में कामयाब रही। माना जा रहा है कि पुलिस की यह कार्रवाई रणिया और उसके बेटे को काबू में करने के लिए की है। बताया गया कि पुलिस को बीती रात रणिया और उसके बेटे के खाखरिया गांव में आने की सूचना मिली थी। खाखरिया रणिया का ससुराल है, जहां वह अपनी पत्नी काली बाई के साथ आया था। काली बाई भी पुलिस पर…
Read More
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल

उदयपुर। यहां उमरड़ा स्थित पेसिफिक इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज के पूर्व छात्रों ने दो दिन में रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद मंगलवार को भूख हड़ताल खत्म कर दी। पिछले महीने से आंदोलनरत छात्र सोमवार को कॉलेज के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। प्रिंसिपल विजय सिंह रावत ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांग को 2 दिन में पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए छात्रों ने कॉलेज से लिखित में आश्वासन लिया है। मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने वापस से भूख हड़ताल पर बैठने की…
Read More
कोयले से भरे ट्रेलर में लगी आग, चालक—खलासी ने कूदकर बचाई जान

कोयले से भरे ट्रेलर में लगी आग, चालक—खलासी ने कूदकर बचाई जान

उदयपुर।जिले के गोगुंदा—पिंडवाड़ा हाईवे पर राज होटल के समीप मंगलवार को कोयले से भरे एक ट्रेलर में आग लग गई। समय रहते उसके चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली, और बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रेलर के चालक अपने केबिन में तेजी से धुआं आते देखा। उसने राज होटल के समीप अपना वाहन रोका तथा खलासी के साथ ट्रेलर से कूद गए। इसी दौरान ट्रेलर की आग तेजी से फैल गई। यदि वह कुछ ही मिनट की देरी कर देते तो दोनों ही आग में फंस जाते। इस…
Read More
महाराज कुमार साहब डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे उदयपुर रोड शो की मेजबानी

महाराज कुमार साहब डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे उदयपुर रोड शो की मेजबानी

उदयपुर में 24 मई को होगा दूसरे प्रमोशनल टूरिज्म रोड शो का आयोजन जयपुर, 23 मई।  जयपुर में 14-16 जुलाई तक होने वाले राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (आरडीटीएम) से पहले, बुधवार, 24 मई को उदयपुर में दूसरा प्रमोशनल रोड शो आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उदयपुर के सिटी पैलेस स्थित दरबार हॉल में दोपहर 3.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म इन राजस्थान (एफएचटीआर) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस रोड शो की मेजबानी  महाराज कुमार साहब डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे। वे इस अवसर…
Read More
सांसद दिया कुमारी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित

सांसद दिया कुमारी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित

राजसमंद सांसद दिया कुमारी की अध्यक्षता में आज जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिला विकास एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित हुयी। इस अवसर पर बैठक में जिला प्रमुख रत्नी देवी, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहे। इस अवसर पर बैठक में उन्होंने विभिन्न जिला परिषद की योजनाओं, पीएम आवास, अमृत सरोवर योजना तथा जल जीवन मिशन के तहत प्रक्रियाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि प्रगतिरत सभी कार्य को समय पर पूर्ण किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका नाथद्वारा, नगर परिषद राजसमन्द आदि से जुडे…
Read More
error: Content is protected !!