कोटड़ा क्षेत्र पहुंची चिकित्सा विभाग की टीम

मलेरिया रोग के उपचार के साथ दी बचाव की जानकारी
उदयपुर, 21 जुलाई। जिले के कोटडा क्षेत्र में विगत कई दिनों से मौसमी बीमारियों के तहत मलेरिया के प्रकरण की सूचनाएं मिलने पर सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने शुक्रवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गजानंद गुप्ता के साथ जिले से एक टीम गठित कर कोटडा भेजा। टीम ने जोगीवड क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। पोजिटिव मरीज़ से मिलकर इलाज किया और बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। सूचना के आधार पर निरीक्षण करने पर आठ मलेरिया पोजिटिव का रिकॉर्ड प्राप्त हुआ है। इनमें से भी कुछ मरीजों का ट्रीटमेंट पूरा हो चुका है और वह स्वस्थ हो चुके हैं जो अभी इलाज ले रहे हैं उन्हें मलेरिया की पूरी मात्रा में दवा लेने के लिए निर्देश दिए।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शंकर चौहान के साथ सभी चिकित्सक, एएनएम, आशा व लैब टेक्नीशियन के साथ चर्चा की गई। मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लारवा गतिविधियां के लिए गंदे पानी के इकट्ठा होने पर उसमें एमएलओ डलवाया गया। पोखरों में गंबुसीया मछलियां छोड़ने, स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले रोगियों की मलेरिया जांच करने व इसकी सूचना समय पर जिला स्तर पर देने निर्देश दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!