हर घर हरियाली का संदेशः रोटरी एलीट ने फतेहसागर पर 500 पौधे बांटकर जगाई पर्यावरण चेतना
उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर एलीट ने फतेहसागर की पाल पर विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधों का निःशुल्क वितरण कर आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया। नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। क्लब अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्य वन संरक्षक आर.के. जैन ने किया। उन्होंने रोटरी एलीट द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस हरित अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में प्रकृति के…
