चितौड सांसद सीपीे जोशी ने किया नवीन एयरपोर्ट टर्मीनल का अवलोकन
- सितम्बर तक तैयार होगा उदयपुर का नया इंटरनेशनल टर्मिनल, - प्रधानमंत्री मोदी करेगे लोकार्पण - मेवाड़ को मिलेगी वैश्विक उड़ान की नई पहचान - सीपी जोशी उदयपुर, 13 जुलाई। मेवाड़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में विकसित हो रहा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट का नया अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल सितम्बर तक तैयार होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने सोमवार को निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से इस अत्याधुनिक टर्मिनल…
