रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर का पदस्थापना समारोह कल

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

श्रीचंद खथूरिया संभालेंगे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
उदयपुर, 13 जुलाई। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर के नए सत्र 2026-27 का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह बुधवार, 15 जुलाई को सायं 7ः00 बजे रोटरी बजाज भवन, रानी रोड, उदयपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन श्रीचंद खथूरिया, सचिव रोटेरियन दुष्यंत सोमानी तथा वर्ष 2026-27 की नई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स टीम शपथ ग्रहण करेगी।
अध्यक्ष श्रीचंद खथुरिया ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी.आर. मूलचंदानी होंगे, जबकि पूर्व प्रांतपाल सीए निर्मल सिंघवी पदस्थापना अधिकारी होंगे। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3056 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बगड़िया विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में रोटरी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व प्रांतपाल, विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष एवं सदस्य, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। समारोह में नई कार्यकारिणी आगामी वर्ष की सेवा योजनाओं, सामुदायिक परियोजनाओं एवं क्लब की भावी गतिविधियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत करेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!