विश्वास के साथ कोई काम करने की ठानो तो हर मुश्किल हो जाती हैं आसान
जबलपुर—मध्यप्रदेश के विनय डेरिया ने उदयपुर में चल रही नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 68 किलो भार वर्ग में जीता गोल्ड मेडल उदयपुर। विश्वास के साथ कोई काम करने की ठानो तो मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं। यह कहना है 48 साल के स्ट्रेंथ लिफ्टर खिलाड़ी विनय डेरिया का। जो शारीरिक रूप से 80 फीसदी दिव्यांग हैं। डेरिया मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने उदयपुर में चल रही नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग कॉम्पिटिशन में 68 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। एक हाथ पैरालिसिस, अंगूठे से उठा लेते हैं वजन 48 साल के स्ट्रेंथ लिफ्टर…
