अवकाश के बावजूद कलक्टर ने सुबह से दोपहर तक किया स्मार्ट सिटी के कार्यों का लगातार निरीक्षण
कलक्टर पोसवाल की विकास कार्यों के प्रति गंभीरता वेस्ट ट्रीटमेंट, पेयजल सप्लाई, सिवरेज, पार्किंग सहित विभिन्न कार्यों का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान मौके पर ही अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश उदयपुर 30 जुलाई। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल रविवार को एक्शन मोड में दिखे। रविवार अवकाश के बावजूद जिला कलक्टर पोसवाल ने सुबह से दोपहर तक निरंतर शहर का भ्रमण पर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पूर्ण हुए एवं वर्तमान में जारी विभिन्न विकास कार्यों को देखा। इस दौरान उन्होंने बारीकी से कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वेस्ट मैनेजमेंट, सिवरेज, हेरिटेज संरक्षण सहित विभिन्न कार्यों का किया…
