नट सम्राट”के सशक्त मंचन से दर्शक अभिभूत
उदयपुर, 3 सितम्बर 2023 | शिल्पग्राम के दर्पण प्रेक्षागृह में सितम्बर के पहले रविवार को मंचित प्रसिद्द नाटक “ नट सम्राट ” एक यादगार प्रस्तुति के रूप में दर्शकों को भा गया | दो घंटे के इस नाटक में कई मार्मिक दृश्यों ने संज़ीदा लोगों की आखें भिगो दीं | इस नाटक की मूल रचना मराठी में ज्ञानपीठ पुरूस्कार प्राप्त प्रसिद्द कवि एवं नाटककार वि.वा. शिरवाडकर( कुसुमाग्रज) ने वर्षों पहले की है, जिसके मराठी में सैंकड़ों प्रदर्शन हुए हैं | बाद में फिल्म भी बनी है | इसी नाटक के हिन्दी में भी काफी सफल प्रदर्शन हो चुके हैं |…
