-पुलिस संरक्षक में कराया मृतका का अंतिम संस्कार
उदयपुर। जिले के बेकरिया क्षेत्र में जीरो वन गैंग द्वारा पारिवारिक व आपसी रंजिश के चलते घात लगाकर किए गए जानलेवा हमले में तीन भाई घायल हो गए जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस संरक्षण में अंतिम संस्कार कराया।
पुलिस के अनुसार बेकरिया क्षेत्र में रतना गरासिया, उसके भाई बाबाराम व डायलाराम तीनों किराणा का सामान लेकर गत 30 अगस्त को घर लौट रहे थे। रास्ते में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबरुद के पास जीरो वन गैंग के लीडर हितेश व अन्य साथियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आए छोटे भाई पाडीपार बकरिया निवासी मुकेश 18 पुत्र नंदा गरासिया से भी निर्ममतापूर्वक मारपीट कर दी। हमला व उसका भाई डायला भी हमले में घायल हो गए। उन्हें एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मुकेश की शुक्रवार को रात को मौत हो गई। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रथम दृष्टया अंदरुनी चोटें लगने सामाने आया है। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धााराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतक का पुलिस संरक्षण में अंतिम संस्कार कराया है।
जीरो वन गैंग के हमले में घायल युवक की मौत
