उदयपुर। नए बने सलूम्बर जिले के गावड़ा पाल क्षेत्र में युवती ने मकान में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार सलूम्बर के गावड़ा पाल फला घावड़ी मगरी हाल साई विहार करगेटा निवासी सारिता मीणा 19 ने मकान के कमरे में पंखे पर अपनी चुनड़ी से फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पिता रूपलाल मीणा ने बताया कि सारिका 12वीं कक्षा तक पीढ़ी लिखी है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पेट में दर्द से युवक की मौत
बड़गांव थानांतर्गत चिकलवास क्षेत्र में हलेला निवासी मांगीलाल गमेती 33 पुत्र रामलाल गमेती ने अपने पेट में दर्द होने की शिकायत की और उसके बाद उसकी मौत हो गई। छोटे भाई बंशीलाल गमेती की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
युवती ने फांसी लगा आत्महत्या की
