Breaking News

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिता गुप्ता ने कहा, चुनौतियों से मुकाबले में छिपा है सफलता का मूलमंत्र

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिता गुप्ता ने कहा, चुनौतियों से मुकाबले में छिपा है सफलता का मूलमंत्र

उदयपुर: फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 नंदिता गुप्ता ने युवाओं को आह्वान किया कि जीवन के किसी भी लक्ष्य के मार्ग में चुनौतियां पग-पग पर खड़ी मिलेंगी, लेकिन हमें घबराना नहीं चाहिए। चाहे हम उसमें असफल ही क्यों न हो, बल्कि सच तो यह है कि असफलताओं से ही सीखने का अवसर मिलता है और एक दिन हम लक्ष्य को पाने में कामयाब हो ही जाते है। ’खूबसूरती का ताज’ पहने नंदिता बुधवार को उदयपुर डेयरी एवं खाद्य महाविद्यालय सभागार में 5 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। महाराणा प्रताप कृषि…
Read More
रात के अंधेरे में सरकारी स्कूल के टॉयलेट में छोड़ी नवजात

रात के अंधेरे में सरकारी स्कूल के टॉयलेट में छोड़ी नवजात

उदयपुर: जिले के ऋषभदेव उपखंड के कल्याणपुर गांव के डेटकिया गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां रात के अंधेरे में एक मां अपनी नवजात को सरकारी स्कूल के टॉयलेट में छोड़ गई। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। नवजात फिलहाल उदयपुर के शिशु अस्पताल में भर्ती है तथा पूरी तरह स्वस्थ्य बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नवजात बालिका कुछ घंटों की है। पुलिस का मानना है कि महिला ने रात के अंधेरे में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के शौचालय में बेटी को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़कर…
Read More
इंतज़ार समाप्त: 24 सितंबर से चलेगी उदयपुर—जयपुर वन्दे भारत ट्रेन

इंतज़ार समाप्त: 24 सितंबर से चलेगी उदयपुर—जयपुर वन्दे भारत ट्रेन

करीब एक महीने से उद्घाटन के इंतज़ार में उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी है ट्रेन उदयपुर। बहुप्रतीक्षित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत एक्सप्रेस के संचालन का इंतजार खत्म होने वाला है। यह ट्रेन आगामी 24 सितम्बर से उदयपुर से (दुर्गापुरा)जयपुर के लिया बाया अजमेर होकर शुरू होने जा रही है। हालाँकि उत्तर—पश्चिम रेल्वे ने इस ट्रेन का आधिकारिक शेडयूल जारी नहीं किया है लेकिन इसके उद्घाटन तथा संचालन के लिए विभाग की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि पहले इसका प्रस्तावित रूट उदयपुर से कोटा, सवाई माधोपुर होकर जयपुर का था। 13 अगस्त को ट्रायल के दौरान…
Read More
चित्तौड़गढ़ जिले में दलित को सिर पर जूता रखवाकर मंगवाई माफी

चित्तौड़गढ़ जिले में दलित को सिर पर जूता रखवाकर मंगवाई माफी

देवनारायण कथा में अशोभनीय टिप्पणी का आरोप, पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला उदयपुर: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक दलित बुजुर्ग को माफी मांगने के लिए इस कदर मजबूर किया गया कि वह सैकड़ों लोगों के सामने सिर पर जूते रखकर हाथ जोड़े खड़ा रहा। उसके बार—बार माफी मांगे जाने के बाद बावजूद अब उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसके वायरल होने पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला बेगूं क्षेत्र के दुगार गांव का है। पारसोली थानाधिकारी…
Read More
आगामी 24 सितम्बर को बेणेश्वर में होगा डांगी पटेल पाटीदार समाज का महाकुम्भ, पांच टिकिट देने की मांग

आगामी 24 सितम्बर को बेणेश्वर में होगा डांगी पटेल पाटीदार समाज का महाकुम्भ, पांच टिकिट देने की मांग

उदयपुर। आदिवासियों के तीर्थ बेणेश्वर धाम से प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और केन्द्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने चुनावी शंखनाद किया था, वहीं से डांगी,पटेल—पाटीदार समाज आगामी चुनाव की रणनीति तय करेगा। पाटीदार समाज द्वारा आगामी 24 सितम्बर को बेणेश्वर में एक विशाल महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 5 लाख से अधिक लोगों के सम्मिलित होने की उम्मीद जताई जा रही है। डांगी, पटेल और पाटीदार समाज के नेताओं ने मंगलवार को उदयपुर में मीडिया को बताया कि उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों को आदिवासियों से जोड़कर देखा है, लेकिन उदयपुर की 28 विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा वोट…
Read More
पुराने नाले का आरसीसी स्ट्रक्चर धंसा, नाले में समाई दो कारों

पुराने नाले का आरसीसी स्ट्रक्चर धंसा, नाले में समाई दो कारों

उदयपुर। शहर में बारिश के बीच अशोक नगर मुख्य सड़क के किनारे नाले की सीसी धंसने के बाद खड़ी दो कारें भी अंदर उतर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई नहीं था, इसलिए हादसा टल गया। जहां नाला धंसा, वहां लोगों की आवाजाही आमतौर पर बनी रहती है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की है। जैन समाज के उदासीन आश्रम मंदिर में दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण का पहला दिन होने से बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे थे। अशोक नगर मैन रोड पर मंदिर के बाहर से लेकर वहां बनी दुकानों के आगे…
Read More
नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मी को ट्रक चालक ने रौदा, मौके पर हुई मौत

नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मी को ट्रक चालक ने रौदा, मौके पर हुई मौत

उदयपुर। जिले के टीडी थाने के बाहर मंगलवार को नाकाबंदी तोड़कर भागे ट्रक ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी चालक अपने वाहन को हाईकर फरार हो गया। जंगल में भागे ट्रक चालक की तलाश जारी है। इस बीच पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ मृत कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया। घटना जिले के टीडी थाना इलाके की है। पुलिस के अनुसार जावरमाइंस के सिंघटवाड़ा निवासी 24 वर्षीय कांन्स्टेबल राजकुमार मीणा टीडी थाने में तैनात था। वह थाने के पास ही नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी पर था। कॉन्स्टेबल ने…
Read More
नारायण सेवा में स्थापित हुए विनायक

नारायण सेवा में स्थापित हुए विनायक

उदयपुर, 19 सितम्बर। नारायण सेवा संस्थान सेक्टर - 4 के मानव मन्दिर परिसर में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा का संस्थापक कैलाश ‘मानव', निदेशक वंदना अग्रवाल, महर्षि अग्रवाल एवं साधकों की उपस्थिति में अनुष्ठान पूर्वक स्थापन हुआ। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आचार्य उपेंद्र शास्त्री सजे - धजे पांडाल में सुबह-शाम अनंत चतुर्दशी तक प्रतिमा का पूजन करेंगे। इस दौरान दिव्यांग एवं प्रज्ञाचक्षु बालकों ने भजन प्रस्तुतियां दी।
Read More
श्री महाकालेश्वर में परम्परागत रूप से होगा दस दिवसीय गणपति महोत्सव

श्री महाकालेश्वर में परम्परागत रूप से होगा दस दिवसीय गणपति महोत्सव

सभा मण्डप में स्थापित किये गणपति उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर में आज विधि विधान व परम्परागत रूप से अभिजित मुर्हूत में गणपति महोत्सव की स्थापना की गई। प्रन्यास सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि 10 दिवसीय गणपति उत्सव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष की गणपति की मूर्ति की स्थापना सभामण्डप में की गई। उन्होंने बताया पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। गणेशोत्सव के दोरान सभी लोग बप्पा घरों में विराजमान होते हैं और 10 दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती…
Read More
उदयपुर में दीपावली मेला इस साल 2 नवंबर से

उदयपुर में दीपावली मेला इस साल 2 नवंबर से

उदयपुर। नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाला दीपावली मेला इस साल 2 नवम्बर से शुरू होगा। मेले में सात दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को निगम की सांस्कृतिक समिति की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि दीपावली मेला इस वर्ष भी पंद्रह दिवसीय होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 2 नवम्बर से 8 नवम्बर तक होंगे। मेला प्रांगण में 16 नवम्बर तक झूले तथा दुकानें लगेंगी। मेले में हर साल की भांति पहले दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। शेष पांच दिनों में लाफ्टर नाइट, कवि सम्मेलन, सिंगर नाइट के अलावा भजन तथा गजल…
Read More
error: Content is protected !!