Breaking News

राज्य स्तरीय स्काउट गाइड जनजाति महोत्सव की तैयारियां जारी

राज्य स्तरीय स्काउट गाइड जनजाति महोत्सव की तैयारियां जारी

उदयपुर, 21 सितंबर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय के तत्वावधान में आगामी 6 से 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय स्काउट गाइड जनजाति महोत्सव एवं 63 वा रोवर मूट/49 वा रेंजर मीट का आयोजन मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदय निवास पर किया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां जारी है। जिला संगठन आयुक्त गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा ने बताया कि इस आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। अल्पाहार व भोजन को लेकर निविदाएं 26 सितंबर तक आमंत्रित की गई है। इस संबंध में एसपीपीपी डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन तथा एजुकेशन डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट…
Read More
टूलकिट खरीदने पर 5 हजार रुपये का होगा पुनर्भरण

टूलकिट खरीदने पर 5 हजार रुपये का होगा पुनर्भरण

विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना’ उदयपुर, 21 सितंबर। विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाले बोर्ड केश कला व विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतू जाति के पात्र व्यक्तियों को टूल किट खरीदने पर अधिकतम 5000 रुपए की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत ने बताया इस योजनान्तर्गत आवेदक अपनी एसएसओ आईडी से या ई-मित्र के माध्यम से केश कला बोर्ड की एप्लीकेशन व डीटीएनटी बोर्ड की एप्लीकेशन पर जनाधार के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। योजनान्तर्गत केश कला बोर्ड के दस्तकार एवं घुमंतू…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले भर मे हो रही स्वीप गतिविधियां

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले भर मे हो रही स्वीप गतिविधियां

जिले में मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान प्रतिशत में बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास जारी उदयपुर, 21 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर उदयपुर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल के निर्देशन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने व मतदान प्रतिशत में बढ़ाने को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यालयों व महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन कर प्रभारी के निर्देशन में छात्र छात्राओं में मतदाता के प्रति जागरूकता…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भैरूजी बावजी की महा आरती कर मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भैरूजी बावजी की महा आरती कर मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की

उदयपुर. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की छठ (भैरू छठ) पर गुरुवार को मालदास स्ट्रीट स्थित भैरूजी बावजी विशेष पूजा-अर्चना की। डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विशेष श्रृंगारित भैरूजी बावजी की महा आरती कर मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की। डॉ. लक्ष्यराज सिंह को इस विशेष पूजा-अर्चना के लिए बोकड़िया भैरूजी मित्र मंडल ने आमंत्रित किया, जिन्होंने बावजी के स्थानक पर लक्ष्यराज सिंह की अगवानी की। मेवाड़ ने बोकड़िया भैरूजी मित्र मंडल की इस पुनीत कार्य के लिए हौसला अफजाई की।
Read More
आयड़ तीर्थ में तप-तपस्या करने वाले श्रावकों का हुआ सामूहिक पारणा  

आयड़ तीर्थ में तप-तपस्या करने वाले श्रावकों का हुआ सामूहिक पारणा  

आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मासिक प्रवचन की धूम जारी   उदयपुर 20 सितम्बर। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्वावधान में तपागच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ पर बरखेड़ा तीर्थ द्वारिका शासन दीपिका महत्ता गुरू माता सुमंगलाश्री की शिष्या साध्वी प्रफुल्लप्रभाश्री एवं वैराग्य पूर्णाश्री आदि साध्वियों के सानिध्य में बुधवार को पर्वाधिराज महापर्व पर्युषण के समापन पर सभी तप-आराधना करने वाले तपस्वियों का सामूहिक पारणा कराया गया। महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आयड़ तीर्थ के आत्म वल्लभ सभागार में सुबह 7 बजे दोनों साध्वियों के सान्निध्य में आरती, मंगल दीपक, सुबह सर्व औषधी से महाअभिषेक एवं अष्ट प्रकार…
Read More
क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 22 सितंबर से पुणे में, लोक संगीत और नृत्य के रंगों से सराबोर होगा पुणे

क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 22 सितंबर से पुणे में, लोक संगीत और नृत्य के रंगों से सराबोर होगा पुणे

देशभर के 200 से अधिक ख्यातनाम कलाकार करेंगे शिरकत पुणे. क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन पुणे के लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे स्मारक हॉल, सतारा रोड़ में 22 से 24 सितंबर तक किया जाएगा। महोत्सव संस्कृति मंत्रालय के पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर और दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया महोत्सव का उद्घाटन 22 सितंबर होगा। महोत्सव के पहले दिन पुणे के 50 स्थानीय प्रतिभागी…
Read More
101 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

101 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

उदयपुर, 20 सितंबर। राज्य में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण व परिवहन पर प्रभावी रोकथाम को लेकर आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा द्वारा जारी जीरो टॉलरेन्स अभियान एवं राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण व परिवहन की पालना में आबकारी विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए अंबेरी पुलिया के पास ट्रक से 101 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्वेता फगेडिया, आबकारी अधिकारी जोन उदयपुर देवेन्द्र दशोरा तथा जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कलाल के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक वृत्त गिर्वा मुरलीधर सोदा मय आबकारी दल ने मुखबिर की सूचना पर अजमेर-उदयपुर…
Read More
चुनावी खर्च पर रहेगी पूरी नजर, आचार संहिता का कड़ाई से होगा पालन

चुनावी खर्च पर रहेगी पूरी नजर, आचार संहिता का कड़ाई से होगा पालन

राजनैतिक दलों की कार्यशाला में दी गई चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उदयपुर, 20 सितंबर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अनुभाग की ओर से तैयारियां आरम्भ कर दी गई हैं। निर्विघ्न, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना में जानकारी साझा करने के लिए बुधवार को राजनैतिक दलों की कार्यशाला जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल के आदेश से गठित विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारियों ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी देते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने का…
Read More
वृद्ध दलित के सिर जूते रखवा माफी मंगवाने के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, तीन को भेजा जेल

वृद्ध दलित के सिर जूते रखवा माफी मंगवाने के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, तीन को भेजा जेल

उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के दुगार गांव में गत दिनों वृद्ध दलित के सिर पर जूते रखवाकर उससे माफी मंगवाने के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने पिछले 24 घंटों में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से तीन को अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया गया। बताया गया कि बेगूं उपखंड क्षेत्र की पारसोली थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि पारसोली निवासी 21 वर्षीय दिनेश गुर्जर पुत्र देवालाल गुर्जर, 20 वर्षीय सुखदेव पुत्र नारूलाल गुर्जर एवं सारण निवासी 35 वर्षीय भेरूलाल गुर्जर पुत्र गोपीजी गुर्जर को मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें बुधवार दोपहर…
Read More
-पड़ोसी ने दरवाजे पर बनवा दी दीवार, घर में कैद हो गया परिवार

-पड़ोसी ने दरवाजे पर बनवा दी दीवार, घर में कैद हो गया परिवार

संवाद सूत्र उदयपुर: शहर के फतहपुरा क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते पड़ोसी के अपनी भूमि पर दीवार चुनवाने से एक परिवार अपने मकान में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि उस मकान का दरवाजा दीवार बनवाने वाले व्यक्ति की भूमि पर खुला हुआ था। विवाद के बाद मामला अदालत तक पहुंचा था। जिसमें भूमि का आधिपत्य दीवार बनवाने वाले व्यक्ति का माना गया। बताया गया कि घटना फतहपुरा क्षेत्र में पीली कोठी के सामने वाली गली है। जहां एक महिला और उसका बेटा पड़ोसी की बनवाई दीवार के बाद अपने घर में कैद हो गया। पड़ोसी का…
Read More
error: Content is protected !!