सांवलिया सेठ में दान में निकली 10.76 करोड़ की राशि
उदयपुर। दक्षिणी राजस्थान के ख्यातनाम कृष्णधाम चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकली राशि की गिनती सोमवार को पूरी हो गई। जिसमें 10 करोड़ 76 लाख 71 हजार 225 रुपए मिले। इसके अलावा दान में मिले सोने और चांदी का भी तौल किया गया। श्री सांवलिया जी मंदिर ने 13 सितंबर को चतुर्दशी के दिन भंडारा खोला गया था। तीन चरणों में 9 करोड़ 17 लाख 60 हजार रुपयों की काउंटिंग हो चुकी है। सोमवार को 58 लाख 10 हजार 425 रुपयों की गिनती हुई है। यानी भंडारे से कुल 9 करोड़ 75 लाख 70 हजार 425…
