Breaking News

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मेवाड़ के प्रमुख नेताओं से किया विचार—विमर्श

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने मेवाड़ के प्रमुख नेताओं से किया विचार—विमर्श

दूसरी सूची जारी होने से पहले डेमेज कंट्रोल के प्रयास : उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के प्रमुख नेताओं की बैठक ली उदयपुर। राजस्थान में बीजेपी की ओर से जारी 41 प्रत्याशियों की सूची के बाद उभरे विरोध के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उदयपुर के दौरे पर रहे। वहां उन्होंने मेवाड़ और वागड़ के प्रमुख नेताओं से विचार—विमर्श किया। नड्डा के इस दौरे को पार्टी में डेमेज कंट्रोल का प्रयास तथा दूसरी सूची जारी करने से पहले एक राय बनाने का प्रयास बताया जा रहा है। उदयपुर में भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा का स्वागत डबोक स्थित…
Read More
कार से बरामद दो करोड़ से अधिक की राशि, दो हिरासत में

कार से बरामद दो करोड़ से अधिक की राशि, दो हिरासत में

उदयपुर, 16 अक्टूबर.  जिले की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 2 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद कर दो जनों को हिरासत में लिया है। आरोपी ड्राइवर सीट के नीचे और डिक्की में नोट की गड्डियां छिपाकर ले जा रहे थे। नोटों की गड्डियों की फिलहाल थाने ले जाया गया, जहां मशीन के जरिए उनकी गिनती की गई। प्रारंभिक जांच में यह हवाला राशि बताई जा रही है। घटना नेशनल हाईवे 48 पर खांडी ओबरी स्थित टोल प्लाजा के पास की है। जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खेरवाड़ा थाना पुलिस…
Read More
जैन महिला मंच ने मनाया डांडिया रास

जैन महिला मंच ने मनाया डांडिया रास

उदयपुर। जैन महिला मंच की अध्यक्ष वंदना बाबेल ने बताया कि जैन महिला मंच डांडिया रास प्रोग्राम सयोंजक दिप्ती तलेसरा, व खुशबू मेहता ने प्रोग्राम को बहुत अच्छे से करवाया  जिसमें 100. मेंबर ने भाग लिया सभी के लिए टे्डिसनल, गरबा ड्रेस  रखीं गई,  बेस्ट ड्रेस, रानी जैन , आशा ओस्तवाल व नीलम कोठारी रही व साथ बहुत सारे सांत्वना पुरुस्कार भी दिये गये , समय की पाबंद में अंजना जैन,प्रथम, सेंकड संगीता सेठ, तीसरा  तारा परमार रही,मंत्री ज्योति जैन ने सभी का धन्यवाद किया।
Read More
3 दिन में 33 करोड़ से अधिक और अब तक 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त

3 दिन में 33 करोड़ से अधिक और अब तक 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त

विधानसभा आम चुनाव-2023 2 लाख 73 हजार 314 लीटर शराब जब्त -मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर, 16  अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव- 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आज रिकॉर्ड 7 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नकदी पकड़ा है। इसी तरह पिछले 3 दिन में एजेंसियों ने 33 करोड़ रु की कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा था। आचार संहिता लागू होने से अब तक एजेंसियां 70 करोड़ रूपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी…
Read More
निर्मला को पीएचडी उपाधि

निर्मला को पीएचडी उपाधि

उदयपुर। निर्मला लोहार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने पीएचडी उपाधी प्रदान की। निर्मला ने श्री हर्षवर्द्धन की कृतियों का नाट्य शास्त्रीय अध्ययन (आचार्य भरत धनंजय एवं विश्वनाथ के विशेष संदर्भ में) विषय पर शोध कार्य किया। शोध कार्य डाॅ. सुनीता शर्मा के निर्देशन में किया।
Read More
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दिया जीत का मूल मंत्र, बूथ जीता चुनाव जीता

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दिया जीत का मूल मंत्र, बूथ जीता चुनाव जीता

हंसते खेलते पार्टी का काम करो, मस्ती में उत्साह के साथ काम करो,  इसी से नतीजे आते हैं..जे पी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव के दरम्यान कार्यकर्ताओं को चुनाव में कार्य की बारीकियां से कराया अवगत प्रत्येक कार्यकर्ता रोज अपने बूथ के 5 लोगो से बात करे..नड्डा उदयपुर 16 अक्टूबर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी ताकत पहचानने और संगठन को सर्वोपरि मानकर काम करने की प्रेरणा दी । उन्होंने संगठन के प्रति सक्रिय रहकर समाज के सभी वर्गों…
Read More
नवाचारों का किया शुभारंभ, अब 100 नए सीसीटीवी कैमरों की रहेगी नज़र

नवाचारों का किया शुभारंभ, अब 100 नए सीसीटीवी कैमरों की रहेगी नज़र

तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने प्रभु को आरोगाया छप्पन भोग * तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु की हवेली में हो रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्था का किया सघन निरीक्षण .... * तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने मंदिर व्यवस्था एवं सेवा को चाक -चौबंद करने के लिए किया लगभग 100 सीसीटीवी कैमरा का शुभारंभ.... उदयपुर, 16 अक्टूबर।  पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली मे  सोमवार को श्रीजी प्रभु में छप्पन भोग के मनोरथ की सेवा के अवसर पर गो.ति.श्री 108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री एवं गो.चि.105 श्री विशाल…
Read More
सज्जनगढ़ जैविक उद्यान व अभयारण्य तथा गुलाबबाग बर्ड पार्क का समय बदला

सज्जनगढ़ जैविक उद्यान व अभयारण्य तथा गुलाबबाग बर्ड पार्क का समय बदला

उदयपुर, 16 अक्टूबर। मौसम में परिवर्तन को देखते हुए वन विभाग के उप वन संरक्षक (वन्यजीव) कार्यालय के अधीनस्थ जैविक उद्यान सज्जनगढ़, वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ तथा गुलाबबाग बर्ड पार्क में भ्रमण हेतु आने वाले पर्यटकों का समय सोमवार से आगामी आदेश तक परिवर्तित कर दिया गया है। उप वन संरक्षक अरूण कुमार डी ने बताया कि परिवर्तित समय के अनुसार जैविक उद्यान सज्जनगढ़ का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे, वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ 9 बजे से सायं 05ः30 बजे तक तथा बर्ड पार्क गुलाबबाग का समय प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा।
Read More
निर्वाचन व्यय पर मोबाइल एप ई-एसएमएस से हो रही निगरानी

निर्वाचन व्यय पर मोबाइल एप ई-एसएमएस से हो रही निगरानी

विधानसभा आम चुनाव-2023 एप के जरिए होगी फ्रीज और सीज की कार्यवाही पोर्टल पर भी अपडेट रहेंगी सूचनाएं, सीईओ ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक उदयपुर, 16 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव-2023 को पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग गंभीरता से प्रयास कर रहा है। चुनावों में मतदाताओं को प्रलोभन दिए जाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने प्रत्याशियों और राजनैतिक दलों के लिए व्यय सीमा निर्धारित करने के साथ ही आयोग बरामदगी और जब्ती की कार्यवाही की निगरानी भी ऑनलाइन माध्यम से कर रहा है। इसके लिए ई-एसएमएस पोर्टल एवं एप जारी किया गया…
Read More
मतदान के दिन सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित

मतदान के दिन सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश घोषित

जयपुर, 16 अक्टूबर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान मतदान दिवस 25 नवंबर, 2023 को अवकाश घोषित किया है। वित्त (मार्गोपाय) विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में मतदान दिवस (25 नवंबर) पर पराक्रम्य लिखित अधिनियम (एनआई एक्ट) 1881 के तहत अवकाश रहेगा।
Read More
error: Content is protected !!