पांचवी अन्तरराष्ट्रीय वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कॅांग्रेस 4-5 नवम्बर को
असम राज्यपाल डॉ. गुलाबचन्द कटारिया को कान्फ्रेंस में आने का दिया न्यौता उदयपुर 16 अक्टूबर / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने असम के राज्यपाल डॉ. गुलाबचन्द कटारिया से भेंट कर आगामी 4-5 नवम्बर को फिजियोथेरेपी चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली पांचवी अन्तरराष्ट्रीय कॉंफ्रेस “वर्ल्ड फिजियोथेरेपी कांग्रेस” में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित होने का न्यौता दिया। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि कांफ्रेस में देश विदेश के लगभग 2000 से ज्यादा प्रतिभागी व विषय निष्णात भाग लेंगे। मुख्य रूप से डॉ. इब्राहीम मौस्ताफा प्रोफेसर यूनिवर्सिटी ऑफ़ शारजाह यूएइ, डॉ. संजीव झा…
