उदयपुर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का ब्लैक हेडेड रॉयल स्नैक
उदयपुर, 17 अक्टूबर। वागड़—मेवाड़ की समृद्ध जैव विविधता में कई दुर्लभ जीव—जन्तुओं, सरीसृपों और वनस्पतियों के मिलने की श्रृंखला लगातार जारी है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को शहर में पहली बार एक दुर्लभ प्रजाति का सांप ब्लैक हेडेड रॉयल स्नेक देखा गया। शहर की एक बस्ती से रेस्क्यू करते हुए इसे वन विभाग के निर्देशन में सुरक्षित वन क्षेत्र में मुक्त किया गया है। पर्यावरणीय विषयों के जानकार भानुप्रतापसिंह ने बतया कि मंगलवार सुबह 9 बजे सेव एनिमल रेस्क्यु टीम के पास शहर की पुला कच्ची बस्ती स्थित एक घर में एक अजीब सांप दिखाई देने की सूचना मिलने पर…
