3 दिन में 33 करोड़ से अधिक और अब तक 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त

विधानसभा आम चुनाव-2023
2 लाख 73 हजार 314 लीटर शराब जब्त -मुख्य निर्वाचन अधिकारी
जयपुर, 16  अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव- 2023 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आज रिकॉर्ड 7 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नकदी पकड़ा है। इसी तरह पिछले 3 दिन में एजेंसियों ने 33 करोड़ रु की कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा था। आचार संहिता लागू होने से अब तक एजेंसियां 70 करोड़ रूपए से ज्यादा कीमत की अवैध सामग्री जब्त कर चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 2 लाख 73 हजार 314 लीटर शराब (5 करोड़ 81 लाख रूपए कीमत) 8 करोड़ 55 लाख रू कैश,  ड्रग्स लगभग 30.24 करोड़ रूपए,  और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 6.62 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी है जबकि फ्रीबीज 19.14  करोड़ के जब्ती की गयी है। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!