जिला स्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित
भीलवाड़ा, 14 मार्च। जिला स्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिले के पर्यावरणीय परिदृश्य एवं पर्यावरणीय समस्याओं, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, ध्वनि प्रदूषण, कंस्ट्रक्शन व डिमोलिशन वेस्ट, सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। बैठक के दौरान जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव एवं उप वन…
