फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर आमजन को लाभान्वित करें अधिकारी-जिला कलक्टर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा, 13 मार्च। राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से राजस्व अधिकारी पूरा करें, ताकि लोगों को अपने राजस्व से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय मिल सके। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने यह बात सोमवार को जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं अधिशाषी अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में बजट घोषणा से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा की गई साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर आशीष मोदी ने सभी उपखंड अधिकारियों को समीक्षा बैठक में मनरेगा कार्यों तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया।

बजट घोषणाओं तथा फ्लैगशिप योजनाओं पर की समीक्षा

बैठक में भीलवाड़ा जिले में संस्कृत महाविद्यालय, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, हमीरगढ़ को शास्त्री स्तर पर क्रमोन्नत किए जाने, चारभुजा जी (सिंगोली श्याम) में भवनों के स्थापत्य के संरक्षण व जीर्णाेद्वार के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का विस्तार करने, देवनारायण जन्म स्थली मालासेरी आसीन्द में विकास कार्य, शाहपुरा में रामस्नेही सम्प्रदाय के संतों का पेनोरमा, भीलवाड़ा में कुश्ती अकादमी, भीलवाड़ा में वायु प्रदूषण कम करने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था एवं अन्य बजट घोषणा की प्रगति की रिपोर्ट ली गई।
जिला कलक्टर ने पंचायती राज योजनाओं की ब्लॉक वार समीक्षा करते हुए प्रभावी निरीक्षण करने के सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर योजना से संबंधित कार्य पर ब्लॉक वार समीक्षा करते हुए चल रहे समस्त योजनाओं के कार्यों का प्रभावी निरीक्षण करने, जल/भूमि संरक्षण कार्यों का चिन्हीकरण कर उनके सम्पादन और विकास के लिए जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर विभिन्न योजनाओं से अभिसरण करने, मनरेगा के सामुदायिक कार्यों संबंधी मुद्दों पर दिशा निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने सीएमएचओ डॉ मुश्ताक खान को विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना व मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इंदिरा रसोई योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी करें इन्दिरा रसोई केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण
बैठक के दौरान मोदी ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना में प्रगति के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इंदिरा रसोई योजना की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से इन्दिरा रसोई केन्द्रों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता व सफाई व्यवस्था इत्यादि सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना तथा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की भी समीक्षा की गई।

नरेगा श्रमिकों का समय पर भुगतान हो-जिला कलक्टर
मोदी ने बैठक में कहा कि चिरंजीवी योजना में प्रत्येक पात्र परिवार का पंजीकरण आवश्यक रूप से हो यह मुख्यमंत्री महोदय की मंशा है। हर ग्राम पंचायत में इसका प्रचार प्रसार कर प्रत्येक पात्र परिवार को चिरंजीवी योजना में पंजीकृत कराना सुनिश्चित करें। साथ ही नरेगा श्रमिकों के बकाया भुगतान को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में मनरेगा श्रमिकों की शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने, श्रमिकों के 100 दिवस पूरे करवाकर मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत 25 दिवस का अतिरिक्त रोजगार देने, श्रमिकों की उपस्थिति मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से दर्ज करने, मनरेगा में कार्य पूर्णता प्रतिशत बढ़ाने, मनरेगा के रिजेक्ट भुगतान शीघ्र करने, मुख्यमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत नवीन जॉब कार्ड तैयार करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने, रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम निर्माण, अमृत सरोवर अभियान, नर्सरी डेवलपमेंट, न्यूट्री गार्डन डेवलपमेंट, एक गांव चार काम, सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की ब्लॉक वार समीक्षा की गई।

बैठक में राजस्व न्यायालय में लम्बित प्रकरणों, नामान्तकरण, सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी के लम्बित प्रकरणों पर समीक्षा, रास्ते के प्रकरण, नवीन राजस्व ग्रामों, मासिक मानचित्र में निस्तारित एवं लम्बित रहे प्रकरणों तथा गैर खातेदारी से खातेदारी के समस्त लम्बित प्रकरणों, ऑनलाईन भूमि सम्परिवर्तन के लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में, राजस्व वसूली के प्रकरणों पर समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ राजेश गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा ब्लॉक विकास अधिकारी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!