विद्युत चोरी व कटे हुए कनेक्शनों की बकाया राशि के प्रकरणों में उपभोक्ताओं को शिविर में दी राहत
राज्य सरकार द्वारा जारी एमनेस्टी योजना भीलवाड़ा, 21 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की पालना में आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए अजमेर डिस्कॉम द्वारा एमनेस्टी योजना लागु की है। अधिशाषी अभियंता (पवस) अ.वि.वि.नि.लि भीलवाड़ा श्री ओ.पी. खटोड़ ने बताया कि भीलवाडा वृत्त में इस योजना से उपभोक्ताओं को लाभावित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे है, जिसमें 31 दिसम्बर 2022 तक बनाये गये विद्युत चोरी के लम्बित प्रकरणों की प्रशमन राशि 25 प्रतिषत एवं वैधानिक दायित्व 40 प्रतिषत जमा करा कर निस्तारित की जा रहे है इसी प्रकार कटे हुए कनेक्शनों की राशि एक…
