सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर 300 वाहन चालको के चालक लाइसेंस निलंबित
जिला सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न भीलवाडा, 27 मार्च। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्री ब्रह्मालाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक के सदस्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता श्री पी.आर. मीना द्वारा पूर्व बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा ट्रैफिक लाईटो के शीघ्र संचालन हेतु ट्रैफिक प्रभारी को निर्देश प्रदान किये। जिला परिवहन अधिकारी श्री राम कृष्ण चौधरी द्वारा समस्त विभागों के द्वारा करवाएं जाने वाले सड़क सुरक्षा कार्यो की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि…
