Bhilwara

जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा द्वारा विरोध मार्च एवं ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा द्वारा विरोध मार्च एवं ज्ञापन

भीलवाड़ा। 26 जुलाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में पैदल मार्च के पश्चात् केन्द्र सरकार की मणिपुर की घटनाओं पर अकर्मण्यता, महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के विरूद्ध हो रहे अत्याचार को रोकने में विफल रहने पर तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी के विरोध में महामहिम् राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पैदल मार्च एवं ज्ञापन में जिले से   विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, एआईसीसी व पीसीसी सदस्यगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षगण मय कार्यकारिणीगण, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, जिला प्रमुखगण, प्रधानगण, नगर निकाय के पूर्व अध्यक्षगण, पार्षद गण,…
Read More
निरन्तर बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित करना बेहद जरूरी- बीज निगम अध्यक्ष

निरन्तर बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित करना बेहद जरूरी- बीज निगम अध्यक्ष

परिवार कल्याण क्षेत्र में चिकित्साकर्मी बेहतर लक्ष्य अर्जित करें - जिला कलक्टर मोदी भीलवाडा, 25 जुलाई। देश में निरन्तर बढ़ रही जनसंख्या को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। तेज गति से बढ रही जनसंख्या के कारण देश की स्थिति काफी दयनीय हो सकती है। जनसंख्या में स्थायित्व लाये बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। परिवार नियोजन के लिए चिकित्सक कार्य योजना बनाकर तन्मयता के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। इसके लिए प्रत्येक योग्य दम्पति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए परिवार कल्याण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाकर परिवार कल्याण क्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां अर्जित करें। यह बात राज्य बीज निगम…
Read More
जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द व एकता कायम रहे – जिला कलक्टर

जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द व एकता कायम रहे – जिला कलक्टर

भीलवाड़ा, 25 जुलाई। आगामी दिनों में मनाये जाने वाले मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्योहारों पर शांति-व्यवस्था, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला शांति समिति सदस्यों, विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों तथा धार्मिक संगठनों के धर्मगुरूओं की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि पर्वों का आयोजन होना है। जिले में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य अपने अपने क्षेत्र में धार्मिक आयोजन, उत्सवों के दौरान सौहार्द बनाए रखने…
Read More
राजस्थान युवा महोत्सव में 20 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ भीलवाड़ा राज्य में प्रथम

राजस्थान युवा महोत्सव में 20 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ भीलवाड़ा राज्य में प्रथम

जिला शिक्षा रैंकिंग में भीलवाड़ा जिला राज्य में दूसरे स्थान पर भीलवाड़ा, 24 जुलाई। जिला स्तरीय निष्पादक समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान युवा महोत्सव, पी एम श्री योजना, मिड डे मील समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियो से चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक महावीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् एवं निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के द्वारा प्रतिमाह 13 पेरामीटर के आधार पर राज्य स्तर पर जिला रैंकिंग जारी की…
Read More
पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल भरा कर रूपये नही देकर भाग जाने वाली गैंग का किया पर्दाफाश

पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल भरा कर रूपये नही देकर भाग जाने वाली गैंग का किया पर्दाफाश

03 अभियुक्त गिरफ्तार अल्टो कार जब्त थाना प्रतापनगर। दिनांक 19.07.2023 को प्रार्थी नरेन्द्र सिंह पिता विजेन्द्र सिंह निवासी झालांे की भागल, ग्राम रुन्उेडा, उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैं पेट्रोल पम्प भोले शम्भू फ्यूल्स इंडियन ऑइल काॅरपोरेशन लिमिटेड,NH 76, पावर हाउस के पास, ग्राम जिंक स्मेल्टर, उदयपुर पर ग्राहकों के पेट्रोल डीजल भरने का कार्य करता हूं। दिनांक 19.07.2023 को मैं उक्त पेट्रोल पम्प पर अपनी ड्यूटी कर रहा था उसी दौरान समय रात को 12 बजे एक वाहन सुजुकी अल्टो कार पंजीयन क्रमांक RJ 27 CE 3928 पेट्रोल पम्प पर आई। इसमें कुल 03 व्यक्ति थे। उन्होने बताया…
Read More
रावत, जाट और अरोड़ा ने नवीनीकृत आईसीडी का भीलवाड़ा में किया पुनर्संचालन’

रावत, जाट और अरोड़ा ने नवीनीकृत आईसीडी का भीलवाड़ा में किया पुनर्संचालन’

उद्योग मंत्री, राजस्व मंत्री और राजसिको एवं आरईपीसी के अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा कर कंटेनर्स को किया रवाना’ एक दशक से अधिक समय से बंद पड़े आईसीडी भीलवाड़ा का हुआ पुनः संचालन’ प्रतिमाह लगभग 500 कंटेनर के निर्यात व्यापार होने की संभावना’ भीलवाड़ा, 22 जुलाई। राज्य के भीलवाड़ा क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा देने एवं पोर्ट तक कन्टेनर लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु राजस्थान सरकार के उपक्रम ‘राजस्थान लघु उद्योग निगम‘ द्वारा भीलवाड़ा में इनलैण्ड कंटेनर डिपो (आईसीडी) का नवीनीकरण एवं पुनर्संचालन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। भीलवाड़ा के आजाद नगर में समारोह के मुख्य अतिथि, राजस्थान सरकार…
Read More
पूर्ण सादगी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी जी ने किया पदभार ग्रहण 

पूर्ण सादगी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी जी ने किया पदभार ग्रहण 

-राजस्थान सरकार के कई मंत्री शामिल भीलवाड़ा । शनिवार, को साय: सवा चार  बजे जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय  त्रिपाठी ने  राजस्थान सरकार के गणमान्य नेतागण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन् की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के पदभार ग्रहण में अतिथि गण के रूप में  श्रीमती शकुंतला रावत, उद्योग मंत्री राजस्थान सरकार, रामलाल जाट,  धीरज गुर्जर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं  राज्य मंत्री अध्यक्ष ,राजस्थान बीज निगम, राजीव अरोड़ा चेयरमैन राजस्थान स्माल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड राजसीको,जगदीश राज श्रीमाली राज्य मंत्री ,श्रम सलाहकार बोर्ड, हगामी लाल मेवाड़ा उपाध्यक्ष…
Read More
अजमेर डिस्कॉम ने 2 दिन में 352 जगह पकड़ी बिजली चोरी

अजमेर डिस्कॉम ने 2 दिन में 352 जगह पकड़ी बिजली चोरी

1.02 करोड़ रूपये लगाया जुर्माना, जारी रहेगा अभियान भीलवाड़ा/अजमेर, 21 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने डिस्कॉम में बिजली चोरों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। निगम द्वारा चलाए जा रहे बिजली चोरों के विरुद्ध सतर्कता अभियान के तहत इस बार डिस्कॉम की टीम ने 19 व 20 जुलाई को छापा मारकर 352 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी है और इन पर 1.02 करोड रूपये जुर्माना लगाया गया है। प्रबंध निदेशक श्री एन.एस. निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम के अलग-अलग वृतों से मिल रही विद्युत चोरी की शिकायतों के लिए विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया और इसके तहत भीलवाडा वृत…
Read More
आईसीडी भीलवाड़ा के पुनर्संचालन से एक्सपोर्ट लॉजिस्टिक एजेन्सी के रूप में राजसिको को मिलेगी पहचान – राजीव अरोड़ा

आईसीडी भीलवाड़ा के पुनर्संचालन से एक्सपोर्ट लॉजिस्टिक एजेन्सी के रूप में राजसिको को मिलेगी पहचान – राजीव अरोड़ा

- भीलवाड़ा में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, श्रीमती शकुंतला रावत आईसीडी का करेंगी लोकार्पण - एक दशक से अधिक समय से बंद पड़े आईसीडी भीलवाड़ा का होगा पुनः संचालन - प्रतिमाह लगभग 500 कंटेनर के निर्यात व्यापार होने की संभावना भीलवाड़ा, 20 जुलाई। राज्य के भीलवाड़ा क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा देने एवं पोर्ट तक कन्टेनर लॉजिस्टिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भीलवाड़ा में इनलैण्ड कंटेनर डिपो (आईसीडी) का लोकापर्ण एवं पुनर्संचालन शनिवार, 22 जुलाई 2023 को प्रातः 11.30 बजे किया जायेगा। आजाद नगर स्थित आईसीडी में नवीनीकरण एवं पुनर्संचालन समारोह आयोजित किया जायेगा। इस समारोह की मुख्य अतिथि उद्योग…
Read More
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा, 20 जुलाई। निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 2023 के सक्रिय होने के कारण गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में उप समादेष्टा श्री ललित व्यास के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में पौधा रोपण, बर्ड फीडर एवं पानी के परिन्डे तथा विभिन्न प्रकार के छायादार व फूल वाले पौधे लगाए गए। इस अवसर पर होमगार्ड प्रशिक्षणार्थियों, सदस्यों को ग्लोबल वॉर्मिंग, पर्यावरण सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व सरंक्षण करने के लिए प्रेरित किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्लाटून कमाण्डर श्री माधव लाल, मुख्य आरक्षी श्री शान्ति लाल, वरिष्ठ सहायक…
Read More
error: Content is protected !!