जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह
भीलवाड़ा, 11 सितंबर। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक भीलवाड़ा द्वारा जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन सेठ मुरलीधर मानसिंहका राबाउमावि भीलवाड़ा में मुख्य अतिथि शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री अक्षय त्रिपाठी, उप जिला प्रमुख श्री शंकरलाल गुर्जर तथा सीबीईओ रायपुर श्री राजेश शर्मा, एडीपीसी श्री योगेश चन्द्र पारीक, सीडीईओ श्रीमती अरूणा गारू की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक डॉ. महावीर कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के समस्त ब्लॉकों के 12 भामाशाहों का समारोह में अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन में सर्वप्रथम डॉ महावीर शर्मा ने सभी भामाशाहों…
