त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पैर निकाली यात्रा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अंबेडकर सर्किल से 5 बजे भारत जोड़ो यात्रा सूचना केंद्र चौराहे तक निकली गई। इस अवसर पर त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई वह ऐतिहासिक पल हो गया है। त्रिपाठी ने कहा कि हमें नफरत फैलाने वालों के सामने मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए। इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा के भीलवाड़ा के यात्रियों का माला पहनाकर जिला कांग्रेस द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ईश्वर खौईवाल पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल मोहम्मद रफीक शेख रामलाल गाडरी ओमप्रकाश तेली राजकुमार प्रजापत दुर्गेश पानेरी कुंदन शर्मा सुरेश बंब सेवा दल के योगेश सोनी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण अर्चना दुबे ज्ञानमल खटीक शैलेंद्र चौधरी पार्षद प्रकाश ओझा घनश्याम शर्मा राजू डीडवानिया शोभा लाल माली मुकेश खौईवाल राजेश कुमार शर्मा सोहेल डायर किशन सोनी मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!