भीलवाड़ा : अवैध खनन के विरूद्ध 15 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत 60 प्रकरण बनाकर वसूली 43.04 लाख की जुर्माना राशि
भीलवाड़ा, 27 जून। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त के नेतृत्व में खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण के विरूद्ध 11 जून से 25 जून तक चलाये गये अभियान में कुल 60 प्रकरण बनाये जाकर रू 43.04 लाख जुर्माना राशि वसूल की गई है। अधीक्षण खनि अभियंता श्री ओ.पी. काबरा एवं खनि अभियंता भीलवाड़ा श्री चंदन कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में खनिजों के अवैध खनन के 07 प्रकरण, निर्गमन के 39 प्रकरण एवं परिवहन विभाग के 16 प्रकरण कुल 60 प्रकरण बनाये गये। 14…
