भीलवाड़ा : जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ किया जलभराव प्रभावित होने वाले इलाकों का दौरा
भारी बारिश से जलभराव की समस्या न हो, पानी का समुचित निकास हो, इसका लिया जायजा सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था का भी किया निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी दिए निर्देश भीलवाड़ा, 02 अगस्त। शहर में बारिश के कारण अनावश्यक जल भराव ना हो तथा पानी का निकास सुलभ तरीके से हो सके इसे सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर श्री नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत नगर निकाय तथा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। जिला कलक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागृह…
