Bhilwara

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जिला कारागृह की सघन तलाशी

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा जिला कारागृह की सघन तलाशी

भीलवाडा, 23 अगस्त। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जिला कारागृह की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान उपखंड मजिस्ट्रेट निवृति सोमनाथ के नेतृत्व में सीओ सीटी अशोक जोशी थानाधिकारी भीमगंज राजपाल सिंह, महिला पुलिस थानाधिकारी श्रीमती विद्या मीना, पुलिस थाना प्रतापनगर राजेन्द्र सिंह, थाना सुभाषनगर ओमप्रकाश, जेल अधीक्षक भैरू सिंह राठौड़, उपकारापाल हीरालाल, कारापाल प्रबंधक स्वीटी स्टेला की मौजूदगी व निर्देशन में पुलिस जाब्ता जेल व आएसी स्टाफ ने कारागृह की सघन तलाशी ली गई। तलाशी में किसी भी तरह की निषिद्ध सामग्री व वस्तु बरामद नहीं हुई।
Read More
जिला कलक्टर नमित मेहता ने सुवाणा में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण,  सवाईपुर में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया,  जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति देखी, पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए

जिला कलक्टर नमित मेहता ने सुवाणा में विभिन्न कार्यों का किया निरीक्षण, सवाईपुर में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया, जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति देखी, पेयजल व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए

भीलवाड़ा, 22 अगस्त। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने सुवाणा पंचायत समिति में राजकीय मॉडल विद्यालय सुवाणा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी सवाईपुर, खेल मैदान सवाईपुर का निरीक्षण किया तथा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत, उपखण्ड अधिकारी श्री ए.एन. सोमनाथ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पीएचसी में एएनएम की लगाई ड्यूटी जिला कलक्टर ने आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सवाईपुर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पीएचसी की मररम्मत के संबंध में दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी ने बताया कि…
Read More
माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 23 अगस्त को

माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 23 अगस्त को

भीलवाड़ा, 22 अगस्त। जिले के औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने, औद्योगिक निवेशकों को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों, नव उद्यमियों को उद्योग स्थापना के लिए मार्ग दर्शन प्रदान करने हेतु तथा मौके पर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करने, आवेदन पत्र तैयार कराये जाने के लिए माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे से औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित होगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक के.के मीना ने बताया कि शिविर में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019, 2022, भारतीय साझेदारी…
Read More
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें- जिला कलक्टर श्री नमित मेहता

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें- जिला कलक्टर श्री नमित मेहता

भीलवाड़ा, 22 अगस्त। जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारी अधिक संवेदनशील होकर हर संभव प्रयास करें। यह बात जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला निष्पादन समिति तथा जिला स्तरीय राष्ट्रीय पोषाहार कार्यक्रम की मासिक बैठक में कहीं। जिला कलक्टर ने कहा कि बच्चों में स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति तथा जीवन कौशल से अच्छी आदतें विकसित हो,  इसके लिए प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाए। बैठक के दौरान जिला रैंकिंग, आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन विद्यार्थियों को…
Read More
भीलवाड़ा : डॉक्टर्स की 24 घंटे की हड़ताल के कारण मरीजों को नहीं झेलनी पड़े तकलीफ

भीलवाड़ा : डॉक्टर्स की 24 घंटे की हड़ताल के कारण मरीजों को नहीं झेलनी पड़े तकलीफ

जिला कलक्टर ने किया महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जायजा लिया अस्पताल में किए गए है सभी आवश्यक प्रबंध-जिला कलक्टर श्री नमित मेहता भीलवाड़ा, 17 अगस्त। चिकित्सकों की एक दिन के कार्य बहिष्कार के कारण जिले में मरीजों को कम से कम समस्या हो, मरीजों को समय से उपचार मिल सके इसलिए महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने शनिवार को व्यवस्थाओं के जायजा लिया। इस दौरान पीएमओ डॉ अरुण गौड़, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देशों के अनुरूप…
Read More
भीलवाड़ा : जिला कलक्टर नमित मेहता ने 16.82 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की

भीलवाड़ा : जिला कलक्टर नमित मेहता ने 16.82 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की

भीलवाड़ा, 17 अगस्त। नगर विकास न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर नमित मेहता ने जनप्रतिनिधियों की मांग एवं कार्यो की आवश्यकताओं के मध्यनजर न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर नमित मेहता द्वारा 16.82 करोड़ के विभिन्न कार्यो की स्वीकृति जारी की गई। नगर विकास न्यास, सचिव ललित गोयल ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके क्षेत्र में विकास कार्यो की मांग को देखते हुए इन कार्यो की स्वीकृति जारी की गई। इन कार्यो को शीघ्र निविदा जारी कर करवा दिया जायेगा। जो निम्न प्रकार हैं। क्र.सं. कार्य का नाम अनुमानित लागत 1 तिलक नगर सेक्टर 10 व उसके आसपास के क्षेत्र में सी.सी.…
Read More
भीलवाड़ा : राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया तिरंगा

भीलवाड़ा : राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह ने मुख्य समारोह में फहराया तिरंगा

वस्त्र नगरी में गूंजा ‘‘वंदे मातरम्’’ लहराया विजयी विश्व तिरंगा प्यारा... उत्साह, उमंग तथा उल्लास से मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस भीलवाड़ा, 15 अगस्त। राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक राज्य मंत्री श्री विजय सिंह ने कहा कि आजादी के बाद हमने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। शिक्षा, विज्ञान अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति, विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, उत्पादन, हर मोर्चे पर भारत ने अपनी ताकत दिखाई है। यह बात राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री विजय सिंह ने पुलिस लाईन में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के…
Read More
भीलवाड़ा :  जिला प्रशासन व नगर परिषद के तत्वावधान में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली, लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग

भीलवाड़ा : जिला प्रशासन व नगर परिषद के तत्वावधान में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली, लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग

हर घर फहराएंगे तिरंगा जिला कलक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग, लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश भीलवाड़ा, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं जाने तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की श्रृंखला में  मंगलवार को जिला प्रशासन तथा नगर परिषद के तत्वावधान में नगर परिषद से विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान नगर परिषद सभापति श्री राकेश पाठक, जिला कलक्टर श्री नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित जिले के पार्षद, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी तथा मौजूद रहे। तिरंगा रैली में लगभग…
Read More
भीलवाड़ा : ‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान का आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा लाभ- प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार

भीलवाड़ा : ‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान का आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा लाभ- प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार

प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार का भीलवाड़ा दौरा लहरिया परिधान पहन हरियाली तीज पर उत्साह से मनाया गया पर्यावरण का त्योहार ‘‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत एक ही दिन में जिले में लगे 2 लाख 30 हजार पौधे अधिकारियों के साथ बैठक में बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश भीलवाड़ा, 07 अगस्त। जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने बुधवार को नगर वन, भीलवाडा में आयोजित ‘‘हरियालों राजस्थान‘‘ वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। हरियाली तीज के अवसर पर ‘‘हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री की…
Read More
भीलवाड़ा : हरियाली तीज के शुभ अवसर पर चिकित्सा संस्थानों में लगाये गए 838 पौधे

भीलवाड़ा : हरियाली तीज के शुभ अवसर पर चिकित्सा संस्थानों में लगाये गए 838 पौधे

‘हरियालो राजस्थान’-एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले में भीलवाडा, 07 अगस्त। हरियाली तीज के शुभ अवसर पर राज्य सरकार की मंशानुसार बुधवार को जिले में ’हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों के कैम्पस व परिसर में सघन वृक्षारोपण कर एक ही दिन में स्वास्थ्य कार्मिकों व नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा 838 फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे लगाएं गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि राज्य में सघन वृक्षारोपण किये जाने हेतु अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों में अधिकाधिक पौधें लगाने का लक्ष्य रखा…
Read More
error: Content is protected !!