फतहनगर-सनवाड़ पालिका चुनाव: एक वोट का ‘वजन’, कांग्रेस का छलका दर्द
वार्ड 1 में महज एक वोट से हार ने बदला चुनावी गणित, भाजपा 13 तो कांग्रेस को मिली 12 सीटें फतहनगर। चुनाव में एक-एक वोट कितना महत्वपूर्ण होता है, इसका ताजा उदाहरण फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका चुनाव के परिणामों में देखने को मिला। यहां वार्ड संख्या 1 में कांग्रेस प्रत्याशी नरेश जाट को महज एक वोट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस बेहद करीबी मुकाबले का असर नगरपालिका के समग्र चुनावी गणित पर भी पड़ा और कांग्रेस बहुमत से एक कदम दूर रह गई। पालिका के 25 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 13 सीटों पर जीत…
