चंदेसरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, 10 कक्षाओं के निर्माण का भूमिपूजन
राउंड टेबल इंडिया की पहल से बनेगा नया विद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उदयपुर। सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंदेसरा में राउंड टेबल इंडिया की ओर से 10 नए कक्षाओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। नई भूमि पर बनने वाला यह विद्यालय भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं और उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। वर्तमान विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण के बाद नई भूमि पर पूर्णतः नए विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। प्रस्तावित भवन में 10 नए कक्षों का निर्माण होगा, जिससे विद्यार्थियों…
