विकसित भारत जन सेवा अभियान में ग्रामीणों को मौके पर मिली राहत
सेवा सेतु शिविर में योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाकर किया समस्याओं का समाधान उदयपुर, 19 सितंबर। ग्रामीणों को मौके पर ही राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को कुराबड़ में शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनका…
