Blog

बीसीआई द जिद्दी दिल अवॉर्ड्स 2026: उदयपुर में 15 प्रेरणादायी शख्सियतों का हुआ सम्मान

बीसीआई द जिद्दी दिल अवॉर्ड्स 2026: उदयपुर में 15 प्रेरणादायी शख्सियतों का हुआ सम्मान

उदयपुर। जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि इंसान के भीतर कुछ कर गुजरने की जिद और अपने सपनों को पूरा करने का जुनून हो, तो कोई भी बाधा उसके कदम नहीं रोक सकती। समाज में ऐसे अनेक लोग हैं, जो अपने संघर्ष, प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर न केवल अपनी पहचान बनाते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। ऐसे ही जिद्दी दिल लोगों की कहानियों, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को मंच देने के उद्देश्य से बीसीआई द जिद्दी दिल अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया गया। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन…
Read More
आर्य समाज हिरण मगरी में सनातन पाठशाला के प्रथम स्तर का समापन, 15 नवंबर से शुरू होगा दूसरा स्तर

आर्य समाज हिरण मगरी में सनातन पाठशाला के प्रथम स्तर का समापन, 15 नवंबर से शुरू होगा दूसरा स्तर

उदयपुर। 4 अक्टूबर। आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा संचालित साप्ताहिक सनातन पाठशाला के प्रथम स्तर का सत्र प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लिए गए शिव संकल्पों के समाज के सेक्टर 4 स्थित सत्संग भवन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्र भक्त, ईश्वर भक्त, मातृ पितृ भक्त, संस्कारवान और श्रेष्ठ बनने हेतु अग्नि के साक्षी में संकल्प पाठशाला संयोजक डॉ भूपेंद्र शर्मा द्वारा दिलवाए गए। संवाद प्रभारी योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने बताया कि सत्र का आरंभ योगाचार्य सीमा कुमावत के मुख्य आतिथ्य में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, बद्धकोणासन, सिंहासन आदि योगासन और अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत प्राणायाम से हुआ। उर्वशी शर्मा के मार्गदर्शन में आत्म…
Read More
पंचायत चुनाव में पर्याप्त संसाधन और बजट की मांग: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सरकार को भेजा ज्ञापन

पंचायत चुनाव में पर्याप्त संसाधन और बजट की मांग: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सरकार को भेजा ज्ञापन

बांसवाड़ा। राजस्थान में ग्रामीण परिक्षेत्र के पंचायत पंच और सरपंच, प्रधान, जिला परिषद् के चुनाव के लिए मतदान के लिए वोटिंग प्रक्रिया से ही चुनाव सम्पन्न करवाने, पर्याप्त संसाधन सुविधाएं बज़ट आवंटन सहित सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम करवाने की जरूरत शिक्षक कर्मचारियों ने जताई है । इस हेतु राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेज कर धरातलीय विषम परिस्थितियों का जिक्र किया है।  सियाराम संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि चुनाव के दिन पंच और सरपंच के चुनाव के लिए मतदान के दिन पूर्व तैयारी में न्यूनतम तीन घंटा लगता है। अतः अतिरिक्त कार्मिकों…
Read More
EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव की मांग: कांग्रेस महासचिव पंकज कुमार शर्मा का चुनाव आयोग पर हमला

EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव की मांग: कांग्रेस महासचिव पंकज कुमार शर्मा का चुनाव आयोग पर हमला

उदयपुर, 04 अक्टूबर 2026 प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने विशेष गहम पुनरीक्षण (एसआइआर) से संबंध अनियमितताओं की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्यवाई के साथ भविष्य में होने वाले चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह मतयत्रों से कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं से अपील की है कि विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 08 अक्टूबर तक चलाए जा रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में जिला स्तर पर होने प्रदर्शनों में अधिकाधिक उपस्तिथि दर्ज करवा कर लोकतंत्र के अपहरण की कोशिशों को नाकाम करें।
Read More
जापान में तिरंगा लहराकर लौटीं माहेश्वरी चौहान: एशियन गेम्स में कांस्य जीतने पर उदयपुर में भव्य स्वागत

जापान में तिरंगा लहराकर लौटीं माहेश्वरी चौहान: एशियन गेम्स में कांस्य जीतने पर उदयपुर में भव्य स्वागत

उदयपुर, 3 अक्टूबर। एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली राजस्थान के उदयपुर की निशानेबाज माहेश्वरी चौहान का शनिवार को उदयपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यहां पर उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और जालौर के प्रमुखजनों, खेल जगत की हस्तियों और खेलप्रेमियों ने ​माहेश्वरी का जोरदार स्वागत किया। राजसमंद राइफल एसोसिएशन की ओर से फतहसागर स्थित राज बाग में शाम को आयोजित सम्मान समारोह में माहेश्वरी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता को सलाम किया गया। जैसे ही वे यहां पहुंची तो तालियों के साथ फूल बरसाते हुए उनकी अगवानी की।…
Read More
यूटीसीएल-4 में जीत की जंग तेज, पांच टीमों ने शानदार प्रदर्शन से अगले चरण में बनाई जगह

यूटीसीएल-4 में जीत की जंग तेज, पांच टीमों ने शानदार प्रदर्शन से अगले चरण में बनाई जगह

उदयपुर, 3 अक्टूबर। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के तत्वावधान में ओपेरा गार्डन एंड बैंक्वेट में चल रही तीन दिवसीय उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग (यूटीसीएल)-4 में शनिवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। मैदान पर बल्लेबाजों के चौकों-छक्कों के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दिन के मुकाबलों में अप्सरा एवेंजर्स, राजकमल सुपर किंग्स, नसीब गोल्डन ईगल, तिरूपति रॉयल चैलेंजर्स और सिंघल राइजिंग स्टार ने जीत दर्ज कर अगले चरण की दौड़ को रोमांचक बना दिया। समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि पहले मुकाबले में अप्सरा एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन का मजबूत…
Read More
कृषि में कार्बन लेखांकन से कार्बन-न्यूट्रल खेती की ओर बढ़ेगा देश: MPUAT उदयपुर में व्याख्यान आयोजित

कृषि में कार्बन लेखांकन से कार्बन-न्यूट्रल खेती की ओर बढ़ेगा देश: MPUAT उदयपुर में व्याख्यान आयोजित

उदयपुर, 3 अक्टूबर 2026। फॉस्फेट रिच ऑर्गेनिक मैन्योर (प्रोम) सोसाइटी तथा महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के राजस्थान कृषि महाविद्यालय के मृदा विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “कृषि में कार्बन लेखांकन : कार्बन-न्यूट्रल खेती” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन निदेशालय अनुसंधान, एमपीयूएटी, उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम में कृषि को जलवायु-स्मार्ट, संसाधन-कुशल एवं पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ बनाने में कार्बन लेखांकन, कार्बन-न्यूट्रल फार्म, सतत कृषि पद्धतियों तथा कार्बन क्रेडिट की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. प्रताप सिंह, कुलपति, एमपीयूएटी, उदयपुर ने कहा कि मानवीय गतिविधियों के कारण कार्बन उत्सर्जन…
Read More
उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस हुई रवाना, हरी झंडी दिखाकर लोको पायलट का किया स्वागत

उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस हुई रवाना, हरी झंडी दिखाकर लोको पायलट का किया स्वागत

उदयपुर। रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल ने बताया कि आज उदयपुर रेलवे स्टेशन पर उदयपुर सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस 3.35 पर रवाना हुई। रेलवे एरिया ऑफिसर अवधेश कुमार, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल, सुदर्शन देव सिंह कारोही, सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देखकर रवाना किया। ओम पालीवाल ने बताया इस अवसर पर कई प्रबुद्ध उपस्थित रहे ट्रेन में आज प्रथम दिन ही 324 सीटें बुक रही इसमें कुल सीटों की संख्या 520 है तथा तीन दिन बाद इस ट्रेन में वेटिंग है। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश…
Read More
उदयपुर में ‘रफ्तार 3.0’ ऑटो एक्सपो की शुरुआत: विंटेज कारों से लेकर लक्जरी EV तक का दिखा जलवा

उदयपुर में ‘रफ्तार 3.0’ ऑटो एक्सपो की शुरुआत: विंटेज कारों से लेकर लक्जरी EV तक का दिखा जलवा

उदयपुर। त्योहारी सीजन से पहले उदयपुर में ऑटोमोबाइल का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। फील्ड क्लब में शनिवार से शुरू हुए दो दिवसीय ‘रफ्तार 3.0’ ऑटो एक्सपो के पहले ही दिन शहरवासियों की बड़ी भीड़ उमड़ी। चमचमाती नई कारें, दमदार बाइक्स, अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन, हेरिटेज एवं विंटेज कारों की शान के साथ गेमिंग और फूड जोन ने एक्सपो को पूरे परिवार के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल 206,पीआईएमएस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से आयोजित एक्सपो का शुभारंभ उत्साह और उमंग के माहौल में हुआ। पीआईएमएस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एक्सपो का शीर्ष…
Read More
एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स ने जीता ‘शेफ्स कनेक्ट सीजन-9’ का खिताब, उदयपुर में सजी राजस्थान की पाक कला

एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स ने जीता ‘शेफ्स कनेक्ट सीजन-9’ का खिताब, उदयपुर में सजी राजस्थान की पाक कला

उदयपुर। उदयपुर में आयोजित ‘शेफ्स कनेक्ट एवं कहीं गुम न हो जाएं सीजन-9’ में राजस्थान की पारंपरिक पाक कला, स्थानीय स्वाद और आधुनिक व्यंजन निर्माण का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता की व्यावसायिक शेफ श्रेणी में एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। औरिका बाय लेमन ट्री प्रथम उपविजेता तथा द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस द्वितीय उपविजेता रहा। रॉयल राजस्थान शेफ्स सोसायटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की पाक विरासत को सहेजने के साथ उसे नई पीढ़ी और आधुनिक व्यंजन कला से जोड़ना रहा। आयोजन की अगुवाई सोसायटी के अध्यक्ष शेफ…
Read More
error: Content is protected !!